IDF युद्ध के लिए तैयार... हमास ने दागे 5000 रॉकेट, भड़के इजरायल का ऐलान-ए-जंग
Updated on
07-10-2023 02:14 PM
तेल अवीव: हमास के आतंकियों ने इजरायल पर धावा बोला है। इजरायली रक्षा बल ने आतंकियों के घुसने की पुष्टि की है। इसके अलावा इजरायल पर रॉकेट बरसाए गए। रॉकेट की बौछार में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कम से कम तीन लोग घायल हो गए। हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इजराइली सेना ने कहा कि बड़ी संख्या में फलस्तीनी उग्रवादियों ने गाजा पट्टी से इजराइल में घुसपैठ की है और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में रहने का आदेश दिया गया है।
फलस्तीनी उग्रवादियों ने शनिवार तड़के गाजा पट्टी से इजराइल में दर्जनों रॉकेट दागे थे, जिसके कुछ घंटों बाद घुसपैठ होने की जानकारी दी गई है। हमास ने बताया कि उसकी सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद दीफ ने शनिवार शाम तक एक अहम घोषणा करने की योजना बनाई है। दीफ ने एक रिकॉर्डेड संदेश जारी किया और इसे ऑपरेशन अल अक्सा स्टॉर्म नाम दिया गया। इसमें कहा गया कि 5000 रॉकेटों के साथ दुश्मन के ठिकानों हवाई अड्डों और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।
कब हुआ हमला
गाजा के करीब रहने वाले इजरायलियों को चेतावनी दी गई है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट के कारण इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजे। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार की सुबह 9 बजे हमला शुरू हुआ। स्थानीय समय के मुताबिक 6.30 बज रहे थे और ज्यादातर इजरायली इस दौरान सोए हुए थे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि पीएम और रक्षा मंत्री तेल अवीव में रक्षा बलों के मुख्यालय में सुरक्षा का मूल्यांकन कर रहे हैं।
भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
हमले के बाद इजरायल की ओर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, 'एक घंटे पहले हमास के आतंकी संगठन ने हमला किया। उन्होंने रॉकेट दागे और इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की। इजरायली डिफेंस फोर्स नागरिकों की रक्षा करेगी और हमास के आतंकी संगठन को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।' सेना ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में आतंकियों को निशाना बना रही है और जंग के लिए तैयार है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…