Select Date:

IDF ने राफा में घेरकर मार गिराया गाजा के अल रिमल में एयर स्ट्राइक- 50 की मौत

Updated on 20-12-2023 01:04 PM

इजराइल पर जैसे-जैसे सीजफायर के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे वो गाजा पर हमले तेज कर रहा है। इसका सबूत मंगलवार को मिला, जब इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) राफा इलाके में हमास के एक फाइनेंसर को मार गिराया गया।

फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी वफा के मुताबिक, रात करीब 11.45 बजे गाजा सिटी के अल रिमल इलाके में भी इजराइल ने एयर स्ट्राइक की। जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई।

दूसरी तरफ, इजराइली जांच एजेंसी की पूछताछ में गाजा के कमाल अदवान अस्पताल के पूर्व डायरेक्टर ने बताया है कि हमास ने उसके हॉस्पिटल में बंधकों को छिपाया था। जिन्हें बाद में हटा दिया था

कैसे मारा गया सुभी फेरवाना

  • अमेरिकी वेबसाइट ‘द मैसेंजर’ की रिपोर्ट के मुताबिक- हमास के मारे गए फाइनेंसर का नाम सुभी फेरवाना है। उसके बारे में IDF को कई दिन से सूचनाएं मिल रहीं थी। बाद में उसे राफा के एक खास इलाके में घेर लिया गया। यहां ग्राउंड ऑपरेशन के पहले एयरस्ट्राइक की गई। इसमें सुभी मारा गया। इस ऑपरेशन में इजराइल की इंटरनल सिक्योरिटी एजेंसी शिन बेत का अहम रोल रहा।
  • कुछ खबरों में कहा गया है कि इस मिशन को मोसाद की स्पेशल यूनिट ने अंजाम दिया। बहरहाल, IDF और शिन बेत ने फेरवाना के मारे जाने की पुष्टि एक संयुक्त बयान में की है। फेरवाना दुनिया के कई हिस्सों से कलेक्शन करने के बाद हमास को फंड्स ट्रांसफर करता था। वो खुद भी काफी फंड्स डोनेट करता था। गाजा में जंग के दौरान हमास को उसने काफी पैसा दिया था।
  • इस ऑपरेशन में कुल 25 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। इजराइली सेना ने इसकी तस्वीर जारी की है।
  • हमास को कब खत्म करेंगे
    इजराइल में मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक- मीटिंग में नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर एतमार गिविर समेत कई मिनिस्टर्स ने IDF चीफ हेर्जी हालेवी से पूछा कि हमास और इसके आतंकी सरगना कब तक खत्म हो सकेंगे।

    एक मंत्री ने कहा- क्या आप बता सकते हैं कि हम सबसे बड़ी कामयाबी कब हासिल करेंगे। इस बारे में आप कोई टाइम लाइन बता सकते हैं? इस पर IDF चीफ ने कहा- लादेन को मारने में अमेरिका को 10 साल लगे थे। इसलिए वक्त तो हमें भी लगेगा।

  • अस्पताल में रखे गए थे बंधक

    • शिन बेत ने गाजा के कमाल अदवान हॉस्पिटल के डायरेक्टर अहमद कहलोत को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की है। इसकी एक तस्वीर भी जारी की गई है। कहलोत ने पूछताछ में माना है कि हमास के आतंकियों ने उसके हॉस्पिटल में बंधकों को छिपाकर रखा था। इसका इस्तेमाल हमास किसी मिलिट्री बेस की तरह कर रहा था। हालांकि, IDF ने जब यहां दबाव बढ़ाया तो बंधकों को वहां से हटा दिया गया।
    • कहलोत ने ये भी माना कि इसी हॉस्पिटल में हमास का ऑफिस भी था। इस ऑफिस को 2010 में शुरू किया गया था। कहलोत ने कहा कि उसे यह जानकारी नहीं है कि हमास ने बंधकों को अब कहां रखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.