Udhayanidhi Stalin का सिर काटने को 10 करोड़ कम है तो इनाम बढ़ा दूंगा...अयोध्या के संत का नया ऐलान
Updated on
05-09-2023 01:27 PM
अयोध्या: तमिलनाड़ के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की 'सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए' वाले बयान पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने एक दिन पहले उदयनिधि स्टालिन का सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। मंगलवार को संत परमहंस ने फिर कहा- 'अगर 10 करोड़ रुपये उदयनिधि का सिर काटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, तो मैं इनाम बढ़ा दूंगा, लेकिन 'सनातन धर्म' का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश में जो भी विकास हुआ है वह सनातन धर्म की वजह से हुआ है। उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश के 100 करोड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।'
इसमे पहले सोमवार को संत परमहंस ने कहा था कि मैं स्टालिन का सिर काटकर मेरे पास लाने वाले को 10 करोड़ रुपये नकद इनाम दूंगा। अगर किसी ने स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं की तो मैं खुद उन्हें दुनिया के किसी भी कोने से ढूढूंगा और मार डालूंगा। गौरतलब है कि उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। इसको खत्म करने की जरूरत है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए।
शाहरुख खान को जिंदा जलाने वाले को इनाम देने का किया था ऐलान
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब संत परमहंस आचार्य ने इस तरह के बयान दिए हों। इससे पहले उन्होंने रामचरितमानस पर टिप्पणियों को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने का ऐलान किया था। वह 'पठान' फिल्म में भगवा पोशाक दिखाने के लिए शाहरुख खान को जिंदा जलाने वाले को भी नकद पुरस्कार की घोषणा कर चुके हैं। दूसरी ओर, संत परमहंस आचार्य की धमकी पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- 'अगर आप जान से मारने की धमकी देने जा रहे हैं या कुछ भी कहने वाले पर 10 करोड़ रुपये का इनाम रख रहे हैं, तो यह क्या है? आपमें और अन्य कट्टरपंथियों में क्या अंतर है? क्या आपका धर्म दया और समानता नहीं सिखाता।'
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…