मेरे अब्बू को कुछ हुआ तो पीएम मोदी होंगे जिम्मेदार... 11 साल की उम्र से ही जहर उगलने लगी यासीन मलिक की बेटी
Updated on
21-07-2023 03:53 PM
इस्लामाबाद : तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आतंकवादी यासीन मलिक की 11 साल की बेटी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह भाषण देती हुई नजर आ रही है। सिर्फ 11 साल की मासूम उम्र में यासीन की बेटी रज़िया सुल्तान जिस तरह जहर उगल रही है, साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान ने उसके भीतर कितनी नफरत भर दी है। अब पाकिस्तान उसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए कर रहा है। रज़िया ने भारत से अपने पिता से मिलने की अनुमति देने की अपील की है।
रज़िया सुल्तान ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (मुजफ्फराबाद) की संसद को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं सिर्फ दो साल की थी जब मैं अपने पिता से मिली थी। अब मैं 11 साल की हो गई हूं। मुझे अपने पिता की बहुत याद आती है।' रज़िया ने अपने भाषण में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे पिता को कोई नुकसान पहुंचता है तो मैं पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराऊंगी।'
अगर मेरे पिता को फांसी हुई तो...
रज़िया ने कहा कि उनके पिता को 'फर्जी मामले' में गलत सजा सुनाई गई है और उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वह रिहा हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यासीन मलिक ने जिंदगी भर कश्मीर के लिए काम किया है। अगर उन्हें फांसी दी गई तो यह 'भारत पर काला धब्बा' होगा। अपने भाषण में रज़िया ने खुद को 'कश्मीर की बेटी' बताया। यासीन मलिक अलगाववादी गतिविधियों और टेरर फंडिंग में शामिल रहा है। एनआईए ने यासिन मलिक के लिए मौत की सजा की मांग की है।
तिहाड़ में उम्रकैद की सजा काट रहा मलिक
साल 2019 में गिरफ्तार किए जाने के बाद पिछले साल 24 मई को एनआईए कोर्ट ने यासीन मलिक को टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 1990-91 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार से लेकर, चार एयरफोर्स के जवानों की हत्या और घाटी में आतंकवाद की जड़ों को सींचने तक यासीन मलिक कई संगीन गुनाहों में शामिल रहा है। फिलहाल यासीन मलिक दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और उम्रकैद की सजा काट रहा है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…