आम चुनावों में हारी BJP तो 25% गिर जाएगा शेयर बाजार, बर्बाद हो जाएंगे निवेशक, जेफरीज ने क्यों कही यह बात?
Updated on
31-10-2023 03:01 PM
नई दिल्ली : अगले साल यानी 2024 में आम चुनाव (General election) होने हैं। चुनावों के क्या परिणाम होंगे। सत्ता परिवर्तन होगा या नहीं। स्टेबल सरकार आएगी या नहीं। इन सब बातों का असर शेयर मार्केट (Share Market) पर भी पड़ता है। गठबंधन वाली और जोड़-वाली सरकारों का अक्सर शेयर मार्केट पर पॉजिटिव असर नहीं होता। अब अमेरिकन इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज (Jefferies LLC) का एक अनुमान आया है। जेफरीज LLC में इक्विटी स्ट्रेटेजी के ग्लोबल हेड Chris Wood ने एक बड़ी बात कह दी है। उनके अनुसार आम चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पार्टी पावर में नहीं आती है, तो भारत में इक्विटी मार्केट बुरी तरह गिर जाएगा।
बीजेपी हारी तो 25% गिर जाएगा मार्केट
मुंबई में बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार द्वारा आयोजित एक इंडस्ट्री इवेंट में वुड ने कहा, 'अगर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 2004 की तरह राष्ट्रीय चुनावों में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ता है, तो मैं बाजार में 25% या उससे अधिक गिरावट की उम्मीद करूंगा।'
भारत की दुनिया में सबसे अच्छी ग्रोथ स्टोरी
वुड ने कहा कि सरकार ने ग्लोबल सप्लाई लाइन्स को आकर्षित करने के लिए महत्वाकांक्षी उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन कार्यक्रम (PLI) जैसे सुधारों को लागू किया है। बीजेपी फिर से सत्ता में नहीं आई तो एक बड़ी गिरावट आएगी, लेकिन मोमेंटम ऐसा होगा कि यह बाउंस बैक करेगा। वुड ने कहा, 'भारत की दुनिया में और विशेष रूप से एशिया में सबसे अच्छी ग्रोथ स्टोरी है। जाहिर है कि चीन में समस्याओं ने इस दृष्टिकोण को और मजबूत किया है।'
2004 मे 20% गिर गया था मार्केट
मई 2004 में, बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को राष्ट्रीय चुनावों में अप्रत्याशित हार के बाद भारत में शेयर बाजार दो दिनों में लगभग 20% गिर गया था। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने देश और बाजारों को खोलने के उद्देश्य से नीतियों को बनाए रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद अगले कुछ दिनों में बाजारों ने कुछ नुकसान की भरपाई कर ली थी।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…