Select Date:

चीन ने हमला किया तो हम देंगे ताइवान का साथ, जापान के रक्षामंत्री ने दी चेतावनी, बौखलाया ड्रैगन

Updated on 25-07-2023 03:20 PM
तोक्‍यो: चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच जापान ने बहुत बड़ा बयान दिया है। जापानी रक्षामंत्री इनो तोशिरो ने चेतावनी दी है कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो उनका देश ताइपे की मदद करेगा। जापान का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब ताइवान और चीन के बीच तनाव बहुत बढ़ता जा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ हथियारों की तैनाती बढ़ा रहे हैं। चीन ने धमकी दी है कि अगर शांतिपूर्ण तरीके से ताइवान चीन के साथ अपना व‍िलय नहीं करता है तो वह ताकत का इस्‍तेमाल करेगा।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जापान ने कभी भी यह बताने से परहेज किया था कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो जापान उस पर क्‍या प्रतिक्रिया देगा। अब रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद जापान के लिए फ‍िर से टेंशन बढ़ गई है। उसे डर सता रहा है कि चीन और ताइवान के बीच संघर्ष हो सकता है। जापान के रक्षा मंत्री इनो तोशिरो ने कहा, 'यदि दुनियाभर के लोगों में यह इच्‍छाशक्ति होगी कि ताइवान को समर्थन दिया जाए, ठीक उसी तरह से जैसे रूसी हमले के दौरान यूक्रेन का समर्थन किया जा रहा है, तो इस बात की पूरी संभावना होगी कि हम भी ताइवान की कुछ मदद कर सकते हैं।'

चीन तेजी से बढ़ा रहा आक्रामकता: जापान


जापानी मंत्री ने कहा, 'मैं अभी इस मौके पर सुनिश्चित नहीं हूं कि यह हथियार होने जा रहा है या लॉजिस्टिक सपोर्ट का समर्थन होगा।' जापानी मंत्री का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के शासन काल में ताइवान पर हमले का खतरा बढ़ता रहा है। जिनपिंग ने असली युद्ध के लिए चीन की सेना को तैयार रहने के लिए कहा है। चीन के इस आक्रामक रुख से जापान भी टेंशन में है। जापानी मंत्री के इस बयान के बाद चीन ने उसे भड़काऊ करार दिया और अब जापान से सफाई मांग रहा है।

इनो ने डेली टेलीग्राफ से कहा, 'हम इसे खतरे के रूप में मानते हैं कि चीन अपना सैन्‍य बजट बढ़ा रहा है। इसके अलावा चीन समुद्री इलाके में अपनी आक्रामकता को बहुत तेजी से बढ़ा रहा है। अब तक हमने इस स्‍तर का खतरा पहले कभी नहीं देखा था।' चीन के खतरे से निपटने के लिए जापान भी बहुत ही तेजी से हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है। जापान अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइलें और एफ-35 फाइटर जेट खरीद रहा है। इसके अलावा अमेरिका भी जापान में अपनी सैन्‍य उपस्थिति को और ज्‍यादा बढ़ा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.