Select Date:

अगर गाजा में नागरिकों को बनाया निशाना तो...हमास ने दी इजरायल को चेतावनी, नेतन्‍याहू बोले, यह तो बस शुरुआत

Updated on 10-10-2023 01:12 PM
तेल अवीव: हमास ने आतंकी हमलों के बाद इजरायल की तरफ से हो रही जवाबी कार्रवाई पर चेतावनी दी है। हमास की सैन्य शाखा की तरफ से कहा गया है कि जब भी इजरायल गाजा में 'बिना किसी चेतावनी के' नागरिकों को उनके घरों में निशाना बनाएगा तो आतंकवादी एक बंधक नागरिक की हत्या कर देंगे। इस चेतावनी के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू की तरफ से भी हमास को आगाह किया गया है। उन्‍होंने कहा है कि हमास ने जिस युद्ध की शुरुआत की है, उसे खत्‍म इजरायल करेगा। शनिवार को हमास ने दक्षिणी इजरायल के सुकोट गांव पर हमला कर दिया था। अब तक इस जंग में कुल 1200 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हैं।

'मौत का करेंगे लाइव टेलीकास्‍ट'
सोमवार को हमास से जुड़े संगठन अल कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने कहा कि गाजा में नागरिक क्षेत्रों में इजरायल की तरफ से हमलों में तेजी आ रही है। यह वह तटीय इलाका है जो काफी घनी आबादी वाला है और जिसे हमास के सत्ता संभालने के बाद से कई सालों से ब्‍लॉक करके रखा है। ओबेदा ने कहा, 'हम ऐलान करते हैं कि बिना किसी चेतावनी के अपने घरों में सुरक्षित हमारे लोगों को निशाना बनाने पर हमें अफसोस होगा और फिर हम अपने दुश्मन के नागरिक बंधकों को फांसी पर लटका देंगे।' ओबेदा के मुताबिक इस फांसी का लाइव टेलीकास्‍ट किया जाएगा। ओबेदा ने कहा कि यह संदेश एक चेतावनी है।

गाजा पर इजरायल के हमले
इजरायल ने गाजा की पूर्ण घेराबंदी का ऐलान कर दिया है। शनिवार को हमास की तरफ से हुए हमलों के बाद गाजा पर कई हवाई हमले किए गए। हमलों के बाद से ही इजरायल और दुनियाभर के कई लोग सदमे में हैं। हमास के आतंकी इजरायल की तरफ गाजा पट्टी पर लगी बॉर्डर फेंस को पार करके दाखिल हो गए थे। उन्‍होंने इजरायलियों को मारना और उनका अपहरण करना शुरू कर दिया। इजरायल की सेना के अनुसार कम से कम 700 इजरायली इसमें लोग मारे गए हैं। जबकि फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा और वेस्ट बैंक में 570 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई है। करीब 100 लोगों का हमास ने अपहरण कर लिया गया है।

गाजा की पूर्ण घेराबंदी
नेतन्याहू ने इसके बाद जनता को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि हमास को अपने हमले पर पछतावा होगा। नेतन्याहू ने कहा, 'यह कट्टर दुश्मन युद्ध चाहता था और उसे युद्ध ही मिलेगा। तबाही की जो तस्‍वीरें आ रही हैं वो तो बस एक शुरुआत है।' इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने पहले कहा था कि गाजा पट्टी की 'पूर्ण घेराबंदी' शुरू की जा रही है। उन्‍होंने बताया, 'मैंने गाजा पट्टी पर पूर्ण घेराबंदी का आदेश दिया। न बिजली, न भोजन, न गैस, सब कुछ बंद हो गया है। हम मानव जानवरों से लड़ रहे हैं, और हम उसी तरह से काम करेंगे।' गैंलेंट इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के पूर्व कमांडर भी रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.