'यहां आई तो जीना मुश्किल कर देंगे', पाकिस्तान से लौटी अंजू तो एमपी में पिता को पड़ोसियों ने दी धमकी
Updated on
30-11-2023 12:51 PM
ग्वालियरः राजस्थान के अलवर में अपने ससुराल से पाकिस्तानी युवक के प्यार में पागल हो अंजू पाकिस्तान चली गई। वह अब वहां से वापस भारत आई है। बॉर्डर पर पूछताछ के बाद बीएसएफ ने छोड़ दिया। पाकिस्तान में रहने पर उसने कहा कि वह खुश है लेकिन यहां उसके परिजनों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। जब से अंजू ने ग्वालियर आने की बात कही है। तब से ही उसके घर वालों को गांव के लोग तिरछी नजरों से देखने लगे है साथ ही चेतावनी भी दे दी है।
दरअसल, पाकिस्तान से वापस लौटी अंजू यहां से अपने बच्चों को भी ले जाना चाहती है साथ ही अपने पति को तलाक भी देना चाहती है। वह अपने बच्चों के साथ घरवालों से मिलने के लिए ग्वालियर के टेकनपुर आना चाहती है। लोगों को जब से अंजू के यहां आने का पता चला है तभी से चेतावनी दे दी है।
अंजू के आने पर दे दी चेतावनी
अंजू के भारत वापस लौटने के बाद टेकनपुर के बौना गांव में हलचल बढ़ गई है। गांव के लोग अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस के घर पर नजरें लगाए रहते है। गांव के रहने वाले एक ग्रामीण ने कहा कि मुझे पता चला है कि आज अंजू के भारत आने का पता चला है। वह दिल्ली से जयपुर जाएगी। इसके साथ ही अंजू के यहां आने पर ग्रामीण ने कहा कि हम तो पिता के साथ ही है। वहीं, अंजू के बुलाने पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लड़की को बुलाएंगे तो हम तुम्हारे खिलाफ है। लड़की को तो वैसे गांव वाले नहीं आने देंगे।
पिता तोड़ चुके है नाता, पति ने भी नहीं किया स्वीकार
अंजू के पाकिस्तान जाने से पहले ही उसके पिता ने नाता तोड़ने की बात कही थी। साथ ही कह रहें है कि वह तो हमारे लिए मर चुकी है। कहा कि हमारा को नाता नहीं है। अंजू के वापसी के बाद पिता थॉमस के दरवाजे पर पहुंची मीडिया से भी नाराज है। वह उनको कुछ भी नहीं कह रहे है। वहीं, अंजू के पति ने अपने साथ रखने से मना कर दिया है। अब यह देखना है कि वह किसके साथ रहेगी।
बच्चों को लेने आने की कही बात
पाकिस्तान से लौटी अंजू ने यहां आने की वजह बताते हुए कहा है कि वह अपने पति अरविंद को तलाक देकर अपने बच्चों को साथ ले जाने के लिए यहां आई है। अब यह देखना होगा कि क्या पूर्व पति अरविंद उन्हें अपने बच्चे सौंप देते है या फिर उनके बीच विवाद और बढ़ सकता है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…