पाकिस्तान से बात करे भारत नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम ब्लैकमेलिंग पर उतरे पाक के राजदूत
Updated on
07-08-2023 02:16 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान भारत से बातचीत के लिए लगातार गिड़गिड़ा रहा है। पाकिस्तान ने भारत से कश्मीर और अन्य मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने का आग्रह किया है। लेकिन पाकिस्तान के बयान कनफ्यूज करने वाले हैं। क्योंकि उसके बयान आग्रह से ज्यादा धमकी भरे लग रहे हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि अगर बातचीत फिर नहीं शुरू हुई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत मसूद खान ने वॉशिंगटन में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत की ओर से भी बातचीत का जिक्र होना जाहिए।'
पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट डॉन के मुताबिक उन्होंने कहा कि दोनों ही देश को इस मुद्दे पर बात करनी होगी। इसमें कुछ भी एकतरफा नहीं हो सकता है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बातचीत के लिए कह चुके हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में इस्लामाबाद में एक समिट में बोलते हुए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के साथ बातचीत की इच्छा जाहिर की। इसके बाद अमेरिका ने भी भारत-पाकिस्तान की बातचीत शुरु करने से जुड़े प्रयासों का समर्थन किया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, 'हम पहले की तरह दोनों देशों के बीच बातचीत का समर्थन करते हैं।'
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते हुए खराब
हालांकि भारत पाकिस्तान के हर आग्रह को खारिज करता रहा है। भारत का सीधे तौर पर कहना है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तानी पीएम ने कहा था कि दोनों देश युद्ध के जरिए इस मुद्दे का कभी भी हल नहीं निकाल सकते। दरअसल जब से भारत ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 हटाया है, तभी से पाकिस्तान और भारत के रिश्ते ठंडे बस्ते में जा चुके हैं। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भारत से जुड़ी है।
पाकिस्तान के पास कोई रास्ता नहीं
भारत से सामान खाड़ी देशों के रास्ते अब पाकिस्तान जाते हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने मुश्किलें हैं। ऐसे में पाकिस्तान को पता है कि भारत से व्यापार शुरू करके वह इन स्थितियों को सुधार सकता है। यही कारण है कि पाकिस्तान के पीएम ने छह महीने के भीतर दूसरी बार भारत से बातचीत का आग्रह किया। हालांकि इस दौरान भी उन्होंने पाकिस्तान का परमाणु राग अलापा। उन्होंने कहा कि दोनों देश परमाणु ताकत हैं। अगर युद्ध होता है तो कुछ नहीं बचेगा।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…