ईरान ने गुस्ताखी की तो सेना देगी जवाब, तुर्किये ने किस देश के समर्थन में तेहरान को दी धमकी
Updated on
11-09-2023 01:54 PM
अंकारा: तुर्किये ने ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। विदेश मंत्री हाकन फिदान ने कहा कि अगर ईरान अजरबैजान के मामलों में हस्तक्षेप करता है तो तुर्किये की सेना समय पर जवाब देगी। दरअसल, ईरान यूरोप तक अपनी पहुंच बनाए रखने के लिए आर्मेनिया का समर्थन कर रहा है। वहीं, अजरबैजान किसी भी तरह आर्मेनिया के जंगेजुर कॉरिडोर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इससे ईरान का संपर्क बाकी यूरोपीय देशों से कट सकता है। बस इसी कारण ईरान खुलकर आर्मेनिया की मदद कर रहा है। इस पर अजरबैजान ने अपने 'आका' कहे जाने वाले तुर्की से ईरान की शिकायत की थी।
ईरान और अजरबैजान में चरम पर तनाव
अजरबैजान ने इस साल जनवरी में ईरान में अपने दूतावास को बंद कर दिया था। उस वक्त तेहरान में अजरबैजानी दूतावास पर एक बंदूकधारी ने हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने इस घटना के लिए ईरान को दोषी ठहराया था और कार्रवाई की मांग की थी। अजरबैजान ने आरोप लगाया था कि ईरान उनके देश के दूतावास की सुरक्षा को लेकर वियना कन्वेंशन का उल्लंघन कर रहा है। इसके बाद उन्होंने ईरान में अजरबैजानी दूतावास को बंद कर दिया था।
ईरान के खिलाफ तुर्की को अमेरिका का समर्थन
दावा किया जा रहा है कि ईरान के खिलाफ आक्रामकता दिखाने के लिए तुर्की को अमेरिका का समर्थन हासिल है। अमेरिका और ईरान में काफी समय से राजयनिक संबंध न के बराबर हैं। ऐसे में अमेरिका को तुर्की में ईरान के खिलाफ आक्रामकता दिखाने वाला नया देश दिखाई दे रहा है। अमेरिका अभी तक इस काम के लिए सऊदी अरब पर निर्भर था। सऊदी अरब और ईरान ने चीन के सहयोग से शांति समझौता कर लिया था, जिसके बाद से ही अमेरिका किसी नए साथी की तलाश कर रहा था। हालांकि, अमेरिका का आर्मेनिया के साथ भी दोस्ती काफी मजबूत हुई है। ऐसे में तुर्की चाहकर भी अजरबैजान की खुलकर मदद नहीं कर पाएगा।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…