Select Date:

इजरायल या यहूदियों को नुकसान पहुंचाया तो तबाह कर देंगे... मोसाद चीफ ने ईरान को दी सीधी चेतावनी

Updated on 13-09-2023 01:56 PM
तेहरान: मोसाद चीफ डेविड बार्निया ने रविवार को खुलासा किया कि पिछले एक साल में ईरान के 27 हमलों को विफल किया गया। उन्होंने कहा कि इजरायली जासूसी एजेंसी और उसके सहयोगियों ने दुनिया भर में इजरायलियों और यहूदियों के ठिकानों पर ईरान की ओर से किए जाने वाले 27 हमलों को नाकाम कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने धमकी देते हुए चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ईरान या उससे जुड़े लोगों ने हमला किया तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

इजराइल के हर्जलिया में रीचमैन यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर काउंटर-टेररिज्म के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बार्निया ने कहा, 'जिन दस्तों को पकड़ा गया, उनके साथ जो हथियार जब्त किए गए, सभी के पास टार्गेट लक्ष्य थे। यूरोप, अफ्रीका, सुदूर पूर्व और दक्षिण अमेरिका में उन्हें हमला करना था।' पिछले कुछ महीनों में इजरायल और अन्य पश्चिमी सुरक्षा एजेंसियों ने रीजन में ईरान से जुड़े कई हमलों को फेल कर दिया है। मार्च में ग्रीक पुलिस ने एथेंस में एक यहूदी रेस्तरां के खिलाफ आतंकी हमले की योजना बनाने वाले दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

'ईरान को कीमत चुकानी पड़ेगी'

जून में साइप्रस और इजरायली सुरक्षा एजेंसियों ने इजरायलियों से जुड़े कई इलाकों पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ओर से कथित हमले के प्लान को विफल कर दिया। बार्निया ने कहा, 'हम दुनिया भर में यहूदियों और इजरायलियों को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों में लगातार वृद्धि देख रहे हैं और हम इस समय भी ईरान का मुकाबला करने में जुटे हैं। ताकि दुनिया भर में यहूदियों और इजरायलियों को मारने से रोका जा सके।' उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान को ऐसा करने पर कीमत चुकानी पड़ेगी।

ईरान का सौभाग्य

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर उन्होंने कहा, 'हमले की साजिशों के लिए एक राजनीतिक निर्देश दिया गया था।' उन्होंने कहा, 'ईरान का सौभाग्य है कि उनके आतंकी हमलों को विफल कर दिया गया है। उनके लिए सौभाग्य क्यों? क्योंकि हम अभी तक संचालकों और इन्हें भेजने वालों तक पहुंच गए होते।' अपनी चेतावनी दोहराते हुए बार्निया ने कहा, 'ईरान के पास इससे इनकार करने या बचने का कोई विकल्पन नहीं है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.