इस्लामाबाद : इस वक्त पूरी दुनिया में भारत की चर्चा हो रही है। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' मिला है तो वहीं इसरो ने अपना चंद्रयान-3 मून मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी जश्न का माहौल है लेकिन इन खुशियों की वजह कोई स्पेस मिशन या सम्मान नहीं है। दरअसल आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को मंजूरी दे दी है। अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन साजिद तरार ने पत्रकार आरज़ू काज़मी के साथ बातचीत में दोनों देशों के इस अंतर पर खुलकर बात की। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई।