Select Date:

रूसी तेल न मिला तो भारत में इस रिफाइनरी के अस्तित्‍व पर खतरा, क्‍या अमेरिका से मोलभाव करेगी सरकार?

Updated on 10-02-2026 12:17 PM
नई दिल्‍ली: गुजरात में नायरा एनर्जी की रिफाइनरी के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से कच्चे तेल की खरीद रोकने की चेतावनी दी है। ऐसा न होने पर 25% एक्‍स्‍ट्रा टैरिफ दोबारा लगाने की धमकी दी है। इस चेतावनी ने जामनगर क्षेत्र की रिफाइनरी के ऑपरेशन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वामित्व में संभावित बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। विश्लेषकों का कहना है कि भले ही नायरा अधिग्रहण के लिए आकर्षक है। लेकिन, रूसी तेल पर वाशिंगटन का कड़ा रुख संभावित खरीदारों को हतोत्साहित कर सकता है। यह अनिश्चितता तब तक बनी रहने की आशंका है जब तक कि कोई ऐसी बड़ी राजनयिक सफलता न मिले जिससे रूस यूक्रेन में अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दे।

रूस की दिग्‍गज सरकारी ऊर्जा कंपनी रोसनेफ्ट की नायरा में बहुमत हिस्सेदारी है। मॉस्को पर दबाव डालने के प्रयासों के तहत ट्रंप प्रशासन ने रोसनेफ्ट पर सैंक्‍शन लगाए हैं। गुजरात के वाडिनार में स्थित इस रिफाइनरी की क्षमता 2 करोड़ टन सालाना है। यह रिफाइनरी भारत की दूसरी सबसे बड़ी सिंगल-साइट रिफाइनरी है। इसे भारी कच्चे तेल (हैवी क्रूड) को प्रोसेस करने के लिए डिजाइन किया गया है। TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रतिबंधों से पहले यह लगभग पूरी तरह से रूसी तेल पर निर्भर थी।

भारत के पास क्‍या है व‍िकल्‍प?

विश्लेषकों का मानना है कि रिफाइनरी की तत्काल परिचालन जरूरतों को देखते हुए भारत वॉशिंगटन के साथ बातचीत करके सीमित मात्रा में रूसी कच्चे तेल के आयात की अनुमति लेने की कोशिश कर सकता है। भारतीय रिफाइनरियों ने पहले ही ऐसी खरीद में कटौती करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अगले आठ से दस हफ्तों के लिए बुक किए गए कार्गो के कारण अचानक रोक लगाना संभव नहीं है।
रेटिंग एजेंसी इकरा के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट प्रशांत वशिष्ठ ने कहा, 'मेरी समझ है कि भारत अभी भी अमेरिका के साथ कुछ मात्रा में रूस से तेल आयात करने के लिए मोलभाव करेगा। खासकर नायरा रिफाइनरी के लिए।'

क्‍या रूसी तेल खरीदता रहेगा भारत?

एनर्जी एक्‍सपर्ट नरेंद्र तनेजा ने भी इस विचार को दोहराया। उन्‍होंने कहा कि भारत मुमकिन है कि रूसी तेल खरीदना जारी रखेगा। हालांकि, कम मात्रा में होगा। उनके अनुसार, इससे नई दिल्ली को अपनी रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही घरेलू स्तर पर राजनीतिक छवि भी बनी रहेगी।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापक व्यापारिक जुड़ाव भी उसके ऊर्जा निर्णयों को आकार दे सकता है। पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के सामान खरीदने की योजनाओं के साथ तेल, गैस और एलपीजी का आयात व्यापार की मात्रा को तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकता है। बदले में भारत पूंजी प्रवाह, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और अमेरिकी बाजारों तक बेहतर पहुंच की उम्मीद करता है।

रूसी तेल खरीद पर क्‍या कहते हैं आंकड़े?

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत वर्तमान में अपने कच्चे तेल का लगभग एक तिहाई रूस से आयात करता है। दिसंबर 2025 में खरीद घटकर 2.7 अरब डॉलर रह गई। यह तीन साल का सबसे निचला मासिक स्तर था। नवंबर के 3.7 अरब डॉलर की तुलना में लगभग 27% कम। इस गिरावट के बावजूद 2025-26 में रूस भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्‍लायर बना रहा। इसने अप्रैल और दिसंबर के बीच 105.1 अरब डॉलर के कुल आयात का 31.5% हिस्सा लिया।

वॉशिंगटन के साथ बातचीत जारी रहने के साथ नायरा रिफाइनरी का भाग्य इस बात से जुड़ा है कि भारत ऊर्जा सुरक्षा, भू-राजनीतिक दबाव और अमेरिका के साथ अपने विकसित होते व्यापारिक संबंधों को कैसे संतुलित करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। कई लोगों की शिकायत है कि E20 से गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है और…
 20 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
 20 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से…
 20 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की…
 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
Advt.