नौकरी करती तो महेश बाबू वो भी छुड़वा देते... नम्रता शिरोडकर ने किया था खुलासा, कहा- उन्हें हाउसवाइफ चाहिए थी
Updated on
09-10-2024 12:53 PM
एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने साल 2005 में महेश बाबू से शादी की थी, और इसके बाद एक्टिंग से दूरी बना ली। वह पूरी तरह से घर-परिवार में रम गईं। नम्रता शिरोडकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शादी से पहले महेश बाबू के सामने शर्त रखी थी कि वह बंगला छोड़कर उनके साथ अपार्टमेंट में रहें। पर साथ ही यह भी खुलासा किया था कि महेश बाबू को एक कामकाजी पत्नी नहीं बल्कि एक हाउसवाइफ चाहिए थी। नम्रता ने कहा था कि अगर वह एक्ट्रेस न होतीं, और किसी ऑफिस में भी काम कर रही होतीं तो भी महेश बाबू उनका काम छुड़वा देते।
Namrata Shirodkar ने सिलेब्रिटी जर्नलिस्ट प्रेमा को दिए इंटरव्यू में कहा था कि महेश बाबू नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी काम करे। वह एकदम क्लियर थे कि उन्हें घर संभालने वाली यानी हाउसवाइफ चाहिए। उन्होंने कहा था, 'अगर मैं किसी ऑफिस में काम कर रही होती तो भी वह मुझे काम छोड़ने के लिए कह देते। कुछ चीजें थीं, जो हमने एक-दूसरे के सामने रखी थीं।'
नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की पहली मुलाकात
नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'वामसी' के सेट पर हुई थी। तभी दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को कुछ समय तक छुपाकर रखा था। लेकिन साल 2004 में महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया।
साल 2005 में शादी, तभी से एक्टिंग से दूर नम्रता शिरोडकर
महेश बाबू और नम्रता ने 10 फरवरी 2005 को शादी की और इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों के साथ-साथ एक्टिंग को अलविदा कह दिया। वह और महेश बाबू दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। नम्रता ने एक्टिंग से तो दूरी बना ली थी, पर साल 2022 में उन्होंने फिल्म 'मेजर' को प्रोड्यूस किया था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…