उत्तराखंड सुरंग में फंसे बिहार के 4 मजदूर, 2 मिनट की क्लिप में सबाह को मुस्कुराता देख खिल उठे अपनों के चेहरे
Updated on
22-11-2023 01:39 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में बच्चों के अटेंडेंस बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए एक अनोखा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। स्कूलों में अधिक से अधिक पंजीकरण के साथ उनकी उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। इसके बावजूद स्कूलों में प्रतिदिन की औसतन उपस्थिति 60 प्रतिशत ही है। इसे गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बीएसए को उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को 10 प्रतिशत उपस्थिति बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। निर्देशित किया है कि अगर बच्चा चार से छह दिन तक अनुपस्थित रहता है तो घर जाकर शिक्षक अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। अभिभावकों से मुलाकात में शिक्षक बच्चे की अनुपस्थिति का कारण जानकर उसे दूर करने की दिशा में प्रयास करेंगे।
स्कूल शिक्षा के महानिदेशक और राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ पाठ्य पुस्तकें, यूनीफार्म, जूता-मोजा, बैग, मिड-डे मील आदि भी निशुल्क दिया जा रहा है। इसके बावजूद प्रतिदिन की उपस्थिति औसतन 60 प्रतिशत ही है। हाल ही में जिलों का सर्वे कराया गया तो शिक्षकों का समय से विद्यालय न पहुंचना, छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखने के लिए बच्चों का घर पर रहना, खेती के काम में माता-पिता की मदद करना व घर के अन्य कार्यों में व्यस्त रहना आदि कारण कम उपस्थिति के लिए पाए गए। उन्होंने बच्चों के छोटे भाई-बहनों का पंजीकरण आंगनबाड़ी केंद्रों में कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चे विद्यालय जा सकें।
अनुपस्थित होने पर अभिभावकों को करना होगा फोन
विजय किरण आनंद ने सभी बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई बच्चा लगातार एक से तीन दिन तक अनुपस्थित रहता है तो उसके अभिभावक से फोन कर स्थिति जानें। चार से छह दिन तक अनुपस्थित रहने पर घर जाकर शिक्षक अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। बच्चे के एक सप्ताह से अधिक अनुपस्थित रहने पर शिक्षक ग्राम प्रधान की मदद से अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने को प्रेरित करें।
स्कूलों को इस मामले में प्रोत्साहित करने की भी योजना है। प्रत्येक विकासखंड के कार्यालय में लगे बोर्ड पर उस ब्लॉक के ऐसे पांच स्कूलों और उनके प्रधानाध्यापक के नाम लिखे जाएंगे, जहां विद्यार्थियों की सबसे ज्यादा उपस्थिति होगी। साथ ही हर महीने ब्लाक और जिला स्तर पर होने वाली बैठक में इन स्कूलों के प्रधानाध्यापक सम्मानित भी किए जाएंगे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…