Select Date:

ऑफिस में किसी और से हुईं आंखें चार तो फिर खैर नहीं, अजब-गजब कानून से सहमे लोग, नौकरी पर आई बड़ी आफत

Updated on 20-06-2023 07:48 PM
बीजिंग: चीन की एक कंपनी ने हाल ही में अपने यहां काम करने वाले कर्मियों के लिए नया कानून बनाया है। इस नए कानून की वजह से देश में एक नई बहस छिड़ गई है। नए नियम पर जमकर विवाद भी हो रहा है। हांगकांग से निकलने वाले अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक चीनी कंपनी ने विवाहित कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का नया नियम जारी कर दिया है। इस नियम के आने के बाद से सोशल मीडिया पर बहस जारी है। अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया में भी कानून सुर्खियों में छाया हुआ है।

क्‍या है यह नियम

झेजियांग स्थित कंपनी ने पिछले नौ जून को एक्‍स्‍ट्रामैरिटल अफेयर प्रॉहिबिशन नाम से एक आदेश जारी किया है। यह कानून सभी विवाहित कर्मचारियों पर लागू होगा। कानून के बारे में बताने वाला जो डॉक्‍यूमेंट जारी किया गया है, उसमें इसके बारे में विस्‍तार से बताया गया है। कानून के मुताबिक कंपनी ने घोषणा की, ''कंपनी के आंतरिक प्रबंधन को मजबूत करने के लिए, परिवार के प्रति वफादार होने और पति और पत्नी के बीच प्यार भरे कॉरपोरेट कल्‍चर को बढ़ाने के लिए, परिवार की बेहतर सुरक्षा और काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, जो कर्मचारी विवाहित हैं, उन्हें विवाहेतर संबंध रखने या फिर मिस्‍ट्रेस रखने जैसा 'गंदा व्‍यवहार' करने से रोका जाता है।क्‍या हैं 
4 N वाला कानून
कंपनी ने यह भी कहा कि वह 4 'एन' लागू कर रही है जिनका मतलब है नो एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर, नो मिस्‍ट्रेस, नो इलीसिट रिलेशनशिप और नो डिवोर्स। कंपनी ने साफ कर दिया है कि जो भी इन शर्तों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। कंपनी के एक अनाम कर्मचारी ने बताया कि यह प्रतिबंध कर्मचारियों को 'स्थिर और सामंजस्यपूर्ण परिवार' और प्रोडक्‍टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना था। हालांकि कंपनी ने यह फैसला क्‍यों लिया या कंपनी पर इसका कैसे प्रभाव पड़ा, अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसका स्‍वागत किया है तो कुछ लोगों ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और निजता के उल्लंघन के रूप में प्रतिबंध की आलोचना की।

क्‍या सोचते हैं लोग
एक युवक ने लिखा, 'शादी में धोखा देना शायद काफी आम बात है। राज्य के अधिकारियों को हस्तक्षेप करना चाहिए। अब एक कंपनी इस बुरे बर्ताव के खिलाफ लड़ने की पहल करती है। यह समाज के लिए सकारात्मक ऊर्जा है और कंपनी हमारे सम्मान की हकदार है।' वकील ने कहा कि अगर कोई कंपनी इंप्‍लॉयी रूलबुक में अफेयर बैन को शामिल करती है तब भी यह कर्मचारियों को बर्खास्त करने का एक वैध आधार नहीं बन सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.