Select Date:

अगर हालात ऐसे ही रहे तो इमरजेंसी लग भी सकती है... रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बता दिया पाकिस्तान का भविष्य?

Updated on 12-05-2023 07:18 PM
इस्लामाबाद : इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। एक तरफ उग्र इमरान समर्थक हैं तो वहीं दूसरी ओर सेना और सरकार। गुरुवार को पाक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमरान की रिहाई से भी चीजें सामान्य नहीं हुई हैं। अदालत और शहबाज सरकार के बीच की दरार अब खाई में तब्दील हो चुकी है। इमरान शुक्रवार को फिर इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पेश होंगे। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर देश में मौजूदा हालात बने रहते हैं तो इमरजेंसी घोषित होने की संभावना है।


ख्वाजा आसिफ ने यह बयान पाकिस्तान में भारतीय न्यूज चैनल WION से बातचीत में दिया। उनसे 'पाकिस्तान में इमरजेंसी की अफवाहों' के बारे में पूछा गया था। मंत्री ने जवाब दिया, 'अगर स्थिति यही बनी रहती है तो इमरजेंसी एक संवैधानिक विकल्प हो सकता है लेकिन देश में मार्शल लॉ लागू किए जाने की कोई संभावना नहीं है।' इमरान खान को रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सवाल उठाते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'इस देश में दो मापदंड क्यों हैं? कोर्ट को सेना की तैनाती पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।'

'इमरान को कोर्ट से मिलीं सभी सुविधाएं'

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर उंगली उठाते हुए कहा, 'नवाज शरीफ, जरदारी, मरियम, मैं... हममें से किसी को भी कोई सुविधा नहीं मिली। शीर्ष अदालत ने इमरान को सभी सुविधाएं दी हैं।' ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बांदियाल पर निशाना साधा। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार दिया और उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। इमरान को इस्लामाबाद पुलिस लाइंस गेस्ट हाउस में रखा गया है और शुक्रवार को हाई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इमरान के वकीलों ने दी थी चुनौती

9 मई को इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया था। रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में लेकर राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) को सौंप दिया था। इसके बाद इमरान के समर्थक भड़क गए थे और उन्होंने कई शहरों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की। इमरान के वकीलों ने उनकी गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती दी थी। इमरान को अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.