Select Date:

खत्म हुआ वैगनर ग्रुप तो अफ्रीका में फिर मचेगा खून खराबा सरकारों को दिन-रात सता रही चिंता, भारी पड़ेगी बगावत?

Updated on 03-07-2023 07:07 PM
मॉस्को : पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में कई ऑब्जर्वर्स ने रूस में वैगनर ग्रुप के विद्रोह को बड़े ध्यान से देखा। अब उनकी नजर अफ्रीका महाद्वीप पर समूह के बड़े स्तर के अभियानों पर है। 2018 के बाद से, जब वैगनर ग्रुप विद्रोहियों से लड़ने के लिए सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (CAR) आया था, तब से सशस्त्र समूह ने अपने पैर फैलाए हैं और बाद में माली, सूडान और लीबिया में भी अभियान शुरू किए। बढ़ती घरेलू असुरक्षा से जूझ रहीं अफ्रीकी सरकारों के लिए वैगनर एक जीवन रेखा बन गया है। वैगनर ने 2018 में विद्रोही ताकतों के खिलाफ सीएआर के राष्ट्रपति फॉस्टिन-आर्कचेंज टौडेरा की मदद की। इसके बाद 'रूसी' देश के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली आधिकारिक भाषा बन गई और वैगनर नेता राजधानी बंगुई में प्रतिष्ठित व्यक्ति बन गए।

पिछले हफ्ते वैगनर ग्रुप के विद्रोह की कोशिश के बाद से न सिर्फ समूह की विदेशी गतिविधियों पर, बल्कि रूस और अफ्रीकी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर भी संकट मंडरा रहा है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पिछले हफ्ते कहा था कि सरकार के आदेश पर 'सैकड़ों सैनिक' 'प्रशिक्षक' के रूप में सीएआर में अपना काम जारी रखेंगे। वेस्ट अफ्रीका थिंक टैंक (WATHI) के संस्थापक याबी गाइल्स ने अल जज़ीरा को बताया कि ये टिप्पणियां कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं।

रूस से संबंध अफ्रीकी देशों की जरूरत

गाइल्स ने कहा, 'लावरोव की घोषणा बेहद स्पष्ट थी। वैगनर सिर्फ एक भाड़े की कंपनी नहीं है। यह एक ऐसी कंपनी है जिसे रूसी सरकार नियंत्रित करती है और जो रूस के हित में काम कर रही है, खासकर देश के बाहर।' उन्होंने कहा कि माली और सीएआर के लिए यह सुनिश्चित करना अहम है कि रूस के साथ उनका सहयोग जारी रहे। अगर वैगनर को महाद्वीप से बाहर निकाला जाता तो दूसरे सैन्य विकल्प भी मौजूद हैं क्योंकि हाल के वर्षों में अन्य निजी सैन्य ठेकेदारों ने अफ्रीका में काम करना शुरू कर दिया है।

वैगनर के विद्रोह से सतर्क

इसके बावजूद, अनिश्चितता ने वैगनर की सुरक्षा पर निर्भर सरकारों के लिए चिंता पैदा कर दी है। इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप के लिए सीएआर के वरिष्ठ विश्लेषक चार्ल्स बौसेल ने कहा, 'हमने अधिकारियों में थोड़ा तनाव देखा है। यह तनाव इसलिए है क्योंकि उन्हें नहीं पता कि क्या होगा, वैगनर अगले कुछ महीनों में अस्तित्व में रहेगा या नहीं।' लेकिन क्रेमलिन के खिलाफ वैगनर के विद्रोह से अफ्रीकी सरकारें सतर्क हो गई हैं क्योंकि समूह की बगावत घरेलू स्तर पर भी सामने आ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.