ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं तो फ्लाइट किराये में भारी इजाफा, छठ के बाद दिल्ली-मुंबई लौटना दुबई जाने से महंगा
Updated on
21-11-2023 12:49 PM
दरभंगा : लोक आस्था का महापर्व अब समाप्त हो गया है। लोगों को परदेस लौटने की चिंता सता रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है, वही विमान कम्पनियों ने भी अचानक अपने किराए में जबदस्त वृद्धि कर दी है। जिससे छठ मनाने के बाद अब परदेस में नौकरी पेशा लोग कंफर्म टिकट के भाग दौड़ करने में लगे हैं लेकिन निराशा ही हाथ लगी। छठ पर्व मनाने के बाद अपने-अपने काम पर जल्दी पहुंचने के लिए अधिकतर लोग हवाई मार्ग को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन छठ पर्व के बाद दरभंगा से महानगरों को जाने वाली फ्लाइट के टिकट में अत्यधिक वृद्धि से मूल्य वृद्धि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
दरभंगा से दिल्ली-मुंबई का किराया जानिए
दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री सेवा प्रदान करने वाली एक विमानन कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 21 नवंबर को दरभंगा से दिल्ली का किराया बढ़कर 15902 रुपये हो गया है। हालांकि पटना से दिल्ली के टिकट का मूल्य 12497 रुपए है। दरभंगा से 22 नवंबर को 13276 रुपये है। दरभंगा से मुम्बई जाने वाली फ्लाइट का टिकट 21 नवंबर को जहां 25666 रुपए है, वहीं 22 नवंबर को 20626 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 21 नवंबर को पटना से मुम्बई का टिकट 22328 रुपए है।
किराये में इजाफे से यात्री परेशान
दरभंगा से बेंगलुरु की बात करें तो 21 नवंबर को 13434 जबकि 22 नवंबर को 14590 रुपए रखा गया है। वहीं दरभंगा से अहमदाबाद जाने के लिए 21 नवंबर को 23482 और 22 नवंबर को 21750 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। दरभंगा से हैदराबाद के लिए 21 नवंबर को 21466 और 22 नवंबर को टिकट का मूल्य 18002 रुपए रखा गया है। टिकट की इस प्रकार की मूल्यवृद्धि के कारण सामान्य लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही है।
कैसे लौटें काम पर बस यही पूछ रहे सवाल
लहेरियासराय के शिवशंकर चौधरी ने कहा कि मेरे भाई को 21 नवंबर को दिल्ली जाना है, लेकिन फ्लाइट टिकट की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के कारण उसने निजी बस से जाने का निर्णय लिया है। वहीं, लक्ष्मीसागर के प्रवीण सिंह ने कहा कि पर्व के बाद उन्हें कंपनी में जॉइन करने के लिए 21 नवंबर को बेंगलुरु जाना है, लेकिन टिकट की कीमत में वृद्धि देखकर उन्होंने छुट्टी बढ़ाने की अर्जी दी है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट टिकट के अधिकतम मूल्य पर नियंत्रण किया जाना अति आवश्यक है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…