गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है, तो मिलेगा जुर्माने का नोटिस जानिए पूरी डिटेल
Updated on
24-08-2023 01:35 PM
नई दिल्ली: अगर आप अपनी गाड़ी को बिना इंश्योरेंस (Vehicle Insurance) के चला रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ी पर अब ट्रैफिक डिपार्टमेंट की नजर होगी। आपको ट्रैफिक डिपार्टमेंट की ओर से जुर्माने का नोटिस मिल सकता है। सूत्रों से पता चला है कि इसकी तैयारी अपने अंतिम चरण में है। इसके तहत हर राज्य का लीड इंश्योरर (प्रमुख बीमाकर्ता) बिना बीमा वाली गाड़ियों का डेटा राज्य के ट्रैफिक डिपार्टमेंट के साथ साझा करेगा। सरकार पहले ही कह चुकी है कि गाड़ियों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य होने के वावजूद भारतीय सड़कों पर 50% से अधिक गाड़ियां या वाहन अभी भी इंश्योर्ड नहीं हैं। भारत में थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस अनिवार्य है। चूंकि कई वाहन बिना इंश्योरेंस के होते हैं, ऐसे में दुर्घटना पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल पाता है। ऐसे में सरकार भी इसे लेकर बहुत सक्रिय है।
सूत्रों के अनुसार बीमा रेग्युलेटर IRDAI ने हर राज्य के लिए लीड इंश्योरेंस कंपनियों को नियुक्त किया है। हर राज्य का जो लीड इंश्योरर होगा, उसकी विशेष राज्य में बेचे गए वाहन और बीमा कराई गई गाड़ियों के NIC डेटा तक पहुंच होगी। इंश्योरेंस एक्सपर्ट विशेष गांधी ने कहा कि वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने खुद संसद के एक सवाल के जवाब में कहा है कि कि सड़कों पर 30.5 करोड़ गाड़ियां हैं। 16.5 करोड़ वाहनों का बीमा नहीं है। ऐसे में यह होता है तो बहुत बड़ा बदलाव दिखेगा। ऐसा होने पर नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को काफी फायदा लाभ होगा। क्योंकि मोटर इंश्योरेंस नॉन-लाइफ इंश्योरेंस देने वाली कंपनियों के लिए सबसे बड़ा बाजार सेग्मेंट मोटर इंश्योरेंस है।
क्या है कानून
मोटर वाहन अधिनियम, 2019 के अनुसार बिना इंश्योरेंस पॉलिसी के गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। ऐसे में पहली बार जुर्माना 2,000/- रुपये और/या 3 महीने तक की कैद है। दूसरी बार और उसके बाद बिना इंश्योरेंस पॉलिसी के वाहन चलाने पर 4,000 रुपये का जुर्माना है। जुर्माना सभी वाहनों के लिए समान है। आनंद राठी इंश्योरेंस ब्रोकर के प्रमुख अमजद खान ने कहा कि लोगों को रिवॉर्ड देकर या जुर्माने लगाकर ही अनुशासन में लाना पड़ता है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य होने के वावजूद सड़कों पर बिना इंश्योरेंस वाले वीकल्स चलते हैं, तो चिंता की बात है। ऐसे में अगर जुर्माने लगेगा तो सोच में बदलाव आएगा। अगर ऐसा होता है तो हो सकता है मोटर इंश्योरेंस के प्रीमियम थोड़े बढ़ें। अभी नॉन-लाइफ इंश्योरेंस के लिए मोटर इंश्योरेंस सेग्मेंट बहुत बड़ा है। उनके कुल प्रीमियम का 35-40% मोटर इंश्योरेंस सेग्मेंट से आता है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…