Select Date:

इजरायल-हमास की वजह से अगर हुआ तीसरा विश्‍व युद्ध तो भारत को होगा बड़ा नुकसान, विशेषज्ञ से समझें

Updated on 23-10-2023 02:28 PM
तेल अवीव: सात अक्‍टूबर को फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन फिलिस्‍तीन ने इजरायल पर अचानक बोल दिया। इस हमले के बीच इजरायल ने बदला लेने की ठान ली है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने तब ऐलान कर दिया है कि जब तक हमास के हर आतंकी को मौत के घाट नहीं उतार दिया जाता, वह चैन से नहीं बैठेंगे। दोनों तरफ अब तक करीब 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। हालातों को देखने के बाद अब दुनिया में विशेषज्ञों को इस बात का डर सताने लगा है कि कहीं दुनिया तीसरे विश्‍व युद्ध की तरफ तो नहीं बढ़ रही है।

भारत का दोस्‍त इजरायल
अगर यह युद्ध हुआ तो फिर भारत, जो इजरायल का करीबी दोस्‍त है और फिलिस्‍तीन के साथ भी रणनीतिक संबंधों को संतुलित करने में लगा है, उस पर भी असर पड़ सकता है। दुनियाभर के कई देश इजरायल-हमास जंग पर अपना रुख प्रदर्शित करने लगे हैं। इस जंग में कई ऐसी बातें हो रही हैं जो इसे विश्‍व युद्ध में बदलने के लिए काफी हैं। ईरान और लेबनान के आतंकी समूह पहले से ही फिलिस्तीन और हमास को इजरायल के खिलाफ युद्ध जीतने में मदद करने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं। अब उम्मीद है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी अमेरिका और यूके जैसे कई देशों के साथ अपने अच्छे संबंधों का उपयोग करेंगे।

गाजा में बढ़ेंगे घायल
इजरायल के हमलों में गाजा में घायलों की संख्‍या में भी इजाफा होगा, यह तय है। इसकी वजह से कई अरब देश जैसे मिस्र, सीरिया, सऊदी अरब और बाकी देशों की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया आएगी। इन देशों ने पहले भी फिलिस्तीन का ही समर्थन किया है। अमेरिकी सरकार पहले से ही युद्ध के पीड़ित के तौर पर इजरायल को हथियार और मदद देती आ रही है। लेकिन अरब देशों के इजरायल पर एकजुट होने के बाद इसमें और अधिक भागीदारी दिखाई देने की संभावना है। भारत, जो इजरायल का सदियों पुराना मित्र है, वह भी अपनी सुरक्षा और सेना की पेशकश करके कदम उठाने के लिए तैयार है।

भारतीय सैनिकों पर असर
इजरायल-लेबनान सीमा पर UNIFIL लाइन पर पहले से ही 900 भारतीय सैनिक मौजूद हैं। अगर यह संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाता है तो वे आग की सीधी रेखा में होंगे। अगर तृतीय विश्‍व युद्ध की स्थिति होती है। भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगने की उम्मीद है मारा क्योंकि उसे इजरायल के साथ द्विपक्षीय संबंध बनाए रखने के लिए हथियार, भोजन और स्वास्थ्य देखभाल सामग्री भेजनी होगी। इसके अलावा, वैश्विक मुद्रास्फीति और कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा भी भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव छोड़ेगी। इसका अर्थ है कि तेल की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर होंगी और बुनियादी चीजें भी महंगी होंगी और मुश्किल से मिल सकेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.