आप हैं थ्रिलर मूवीज के शौकीन एंटीना की तरह रोंगटे खड़े कर देंगी ये झन्नाटेदार फिल्में
Updated on
19-08-2023 03:02 PM
वीकेंड के पास आते ही, फिल्मों के शौकीन अपनी-अपनी पसंद के जॉनर का कंटेंट तलाशने लग जाते हैं। अधिकत इसमें थ्रिलर और सस्पेंस देखना ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही 5 झन्नाटेदार फिल्में बताने जा रहे हैं, जिनको देखकर आपका दिल-दिमाग तो खुल ही जाएगा, रोंगटे भी एंटीना की तरह खड़े हो जाएंगे। बिल्कुल शुद्ध हिंदी वाली वो कौन-कौन सी फिल्में हैं, आइए बताते हैं। कुर्सी की पेटी बांध लीजिए।
वैसे तो थिएटर में इन दिनों कमाल की फिल्में लगी हुई हैं। फिर चाहे वो 'गदर 2' हो या फिर OMG 2। दोनों ही अलग-अलग जॉनर की मूवी है। लेकिन इसमें थ्रिलर और सस्पेंस जैसा कुछ नहीं है। अगर आप वैसा कुछ तलाश रहे हैं और वो भी एक ही प्लेटफॉर्म पर तो हम आपको नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्में बताने जा रहे हैं। इन्हें आप अगर एक बार देखने बैठे, तो खत्म करके ही उठेंगे, इसमें इतना मसाला है।
1- हसीन दिलरुबा
2 घंटे 16 मिनट की इस मूवी में तापसी पन्नी और विक्रांस मेसी लीड रोल में हैं। साइकोलॉजिकल-थ्रिलर जॉनर पर बेस्ड इस मूवी को विनील मैथ्यू ने डायरेक्ट किया था। कनिका ढिल्लों ने इसे लिखा था। इसका दूसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है। उसके पहले ये देख डालिए, कहानी दिमाग के पुर्जे हिला देगी।
2- वध
एक घंटे 49 मिनट ड्यूरेशन में बनी ये मूवी एकदम साफ-सुथरी लेकिन बहुत ही इम्पैक्टफुल है। इसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसे जसपाल सिंह संधु और राजीव बर्नवाल ने डायरेक्ट किया है। इसकी भी कहानी कमाल की है।
3- बदला
तापसी पन्नू की ये मूवी 1 घंटे 57 मिनट की है। इसमें अमृता सिंह और अमिताभ बच्चन ने भी कमाल का काम किया है। नेटफ्लिक्स पर ये मूवी मौजूद है। एक रूम में बुनी गई इस फिल्म की कहानी को सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस में इसे 10 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है।
4- हिट
राजकुमार राव की फिल्म 'हिट' जो कि साउथ की मूवी का हिंदी रीमेक है। इसमें सान्या मल्होत्रा भी नजर आ रही हैं। यह भी डार्क-साइकोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म है। जिसे शैलेश ने डायरेक्ट किया है। 15 जुलाई 2022 को रिलीज हुई ये मूवी 2 घंटे 12 मिनट की है।
5- मिली
जान्हवी कपूर स्टारर ये मूवी भी सस्पेंस-थ्रिलर बेस्ड है। 2 घंटे 6 मिनट की ये मूवी ने 4 नवंबर 2022 को रिलीज हुई थी। बोनी कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया था। इसकी कहानी ने सबको हिलाकर रख दिया था। इसमें एक्ट्रेस ने कई रियल शॉट भी दिए थे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…