सपा-बसपा को बदनाम करोगे तो भयंकर परिणाम भुगतना पड़ेगा, महान दल प्रमुख केशव ने भाजपा को दी चेतावनी
Updated on
09-12-2023 01:11 PM
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव समेत पांच राज्यों के चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ देने वाला महान दल अब बसपा के लिए भी नरम दिख रहा है। महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने ट्वीटी के जरिए दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा भाजपा की बी-टीम नही हैं। केवल सपा-बसपा ही दलित पिछड़े अल्पसंख्यकों के हित में आरएसएस को टक्कर देने मे सक्षम हैं। आपसी कटुता में सपा-बसपा को बदनाम, बर्बाद करोगे तो दलित पिछड़े अल्पसंख्यकों को आने वाले समय मे भयंकर परिणाम भुगतना पड़ेगा।
केशव देव मौर्य यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथ नजर आए थे। इसके बाद पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें अखिलेश यादव का समर्थन किया। हालांकि इसके बाद भी उनके प्रत्याशी नहीं जीत पाए। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रत्याशियों को अपनी जमानत बचान मुश्किल हो गया। इन चुनावों के बाद बसपा की तरह सपा पर भी आरोप लगने शुरू हो गए। हालांकि महान दल प्रमुख इसके बचाव में नजर आ रहे हैं।
भाजपा को सीधी चेतावनी
आशंका जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले महान दल प्रमुख केशव देव मौर्य बसपा और सपा को करीब लाने का प्रयास कर रहे हैं। इस लिए उन्होंने दलित और पिछड़ा वोट बैंक के लिए सपा-बसपा का एक साथ नाम लिया है। इन्हीं के नाम पर भाजपा को सीधी चेतावनी तक दे दी है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…