OTT पर नहीं देखनी वही पुरानी घिसी-पिटी रोमांटिक सीरीज तो वैलेंटाइन डे पर जरूर पढ़ें ये लिस्ट
Updated on
14-02-2024 02:03 PM
वैलेंटाइन डे पर भीड़-भाड़ वाली जगह पर नहीं जाना चाहते? और ना ही वही पुरानी बोरिंग फिल्में या सीरीज देखना चाहते हैं...। इसकी बजाए आप अपने पार्टनर को पूरे दिन बांहों में भरकर खूब सारा प्यार लुटाना चाहते हैं तो आप सही जगह आए हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं अंडररेटेड कोरियन ड्रामा वेब शोज की लिस्ट। ये लीक से अलग हटकर भी हैं।
Valentine day 2024: इन मैजिकल शोज की लिस्ट में 'माई लिबरेशन नोट्स' से लेकर 'कॉफी प्रिंस' जैसे शोज शामिल हैं, जिनमें ढेर सारा रोमांस होने के साथ-साथ मोहब्बत और इश्क की दास्तां दिखाई गई है। साथ ही कुछ अनोखी कहानी भी। इन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
1. कॉफी प्रिंस (Coffee Prince)
अगर आप कोरियाई क्लासिक्स देखते समय तो 'कॉफी प्रिंस' आपके लिए एकदम सही नेटफ्लिक्स बिंज-वॉच है। मेन रोल में गोंग यू, ली सन क्यून और यूं यूं हई हैं। कहानी एक टॉमबॉय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जॉब सिक्योर करने के लिए झूठ पर झूठ बोलता है। हालांकि, समस्या तब शुरू होने लगती है, जब उसके बॉस का उसपर दिल आ जाता है।
2. माई लिबरेशन नोट्स (My Liberation Notes)
इस के-ड्रामा में येओम अपने भाई-बहनों की परवरिश करता है। 9 से 5 वाली नौकरी में गुजारा करना मुश्किल है। इसमें किम जी वोन और सोन सुक कू का रोमांस देखने को मिलेगा, लेकिन सबकुछ परियों की कहानी जैसा नहीं होता है। यहां कहानी में ट्विस्ट है।
3. समथिंग इन द रेन (Something in the Rain)
क्या आप टिपिकल टीन रोमांस देखकर बोर हो चुके हैं? सोन ये जिन और जंग हे इन स्टारर ये सीरीज एक सिंगल करियर वुमेन की कहानी है, जो तीन साल तक विदेश में काम करने के बाद अपने देश लौटती है और अपने सबसे अच्छे दोस्त के छोटे भाई से मिलती है। दिलों में फूल खिलने लगते हैं। मोहब्बत की बारिश होने लगती है। सबकुछ रुहानी सा जो जाता है। लेकिन क्या ये कहानी इतनी सरल है? ये जानने के लिए नेटफ्लिक्स पर देखिए शो।
4. इटावन क्लास (Itaewon Class)
अतीत में चोरी करने वाले ने इटावन में एक स्ट्रीट बार खोला। साथ ही उस परिवार से भी बदला लेने की कोशिश की, जो उसके पिता की मौत के लिए जिम्मेदार है। इसमें पार्क सियो जून लीड रोल में है। अगर आप और आपके पार्टनर एक्शन, थ्रिलर, धीमे-धीमे रोमांस और दिल दहला देने वाली कहानियों को देखने के शौकीन हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन है।
5. हीलर (Healer)
इस के-ड्रामा में जी चांग वूक और पार्क मिन यंग लीड रोल में हैं। इसमें रोमांस भी है और झकझोर देने वाला सस्पेंस भी। इसमें एक्शन और मिस्ट्री है, जो आपको सीट से उठने नहीं देगा।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…