Select Date:

'थैंक्यू फॉर कमिंग' का ट्रेलर आया पसंद तो जरूर देखें हॉलीवुड की ये 5 फिल्में, पर अकेले में!

Updated on 16-09-2023 05:13 PM
एक फिल्म आ रही है 'Thank You For Coming'। जबसे इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, तबसे ही इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। इसमें भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला, अनिल कपूर और करण कुंद्रा सहित कई जाने-माने सितारे हैं। ये फिल्म 6 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है, लेकिन अगर आप इतना लंबा इंतजार नहीं करना चाहते तो हम आपको ऐसी फिल्मों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जो इसी थीम पर यानी 'एडल्ट कॉमेड' पर ही बेस्ड हैं।

'थैंक्यू फॉर कमिंग' मूवी उस टॉपिक के बारे में हैं, जिस पर ज्यादातर इंडियंस खुलकर बात नहीं करना चाहते। इस फिल्म में ये भी दावा किया गया है कि 70 पर्सेंट महिलाएं ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसकी जो खास वजह है, वो है कम जानकारी होना और खुलकर बात नहीं करना। इसी मुद्दे को फिल्म में कॉमेडी अंदाज में परोसा गया है। डायरेक्शन अनिल कपूर के दामाद करण बूलानी का है और प्रोड्यूसर रिया कपूर व एकता कपूर हैं। इससे पहले भी 'एडल्ट कॉमेडी' थीम पर कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं। आइये जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

1. अमेरिकन पाई (American Pie)

ये एक अमेरिकन फिल्म है, जिसे Paul Weitz ने डायरेक्ट किया है। इसमें जेसन बिग्स, क्रिस क्लेन, एलिसन हैनिगन, नताशा लियोन, थॉमस इयान निकोलस, तारा रीड सहित कई स्टार्स हैं। कहानी पांच स्टूडेंट्स के ग्रुप की है। फिल्म वर्जिनिटी खोने को लेकर है।
देखें- प्राइम वीडियो

2.नॉक्ड अप (Knocked Up)

'नॉक्ड अप' साल 2007 की अमेरिक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है, इसे जुड अपाटो ने लिखा, बनाया और डायरेक्ट किया है। इसमें सेठ रोजन, कैथरीन हीगल, पॉल रुड और लेस्ली मान ने एक्टिंग की है। इसमें शराब के नशे में वन नाइट स्टैंड की कहानी है, जिसमें लड़की प्रेग्नेंट हो जाती है।
कहां देखें- प्राइम वीडियो

3. सुपरबैड (Superbad)

फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन Greg Mottola ने किया। फिल्म में जोनाह हिल और माइकल सेरा ने सेठ और इवान की भूमिका निभाई है, जो हाई स्कूल से पहले पार्टी करना चाहते हैं और अपनी वर्जिनिटी खोना चाहते हैं। लेकिन उनकी प्लानिंग धरी की धरी रह जाती है। कहानी दिलचस्प है।

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

4. द गर्ल नेक्स्ट डोर (The Girl Next Door)

The Girl Next Door साल 2004 की रोमांटिक कॉमेडी मूवी है। डायरेक्शन ल्यूक ग्रीनफील्ड का है। पहली बार लड़की के प्यार में पड़ने की कहानी और ढेर सारा ट्विस्ट, वो भी मजेदार अंदाज में।

कहां देखें- प्राइम वीडियो

5. The 40 Year-Old Virgin

डायरेक्शन Judd Apatow का है। स्टीव कैरेल ने 40 साल के ऐसे मर्द का किरदार निभाया है, जो इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में काम करता है। इस इंट्रोवर्ट शख्स की कहानी बहुत अलग और दिलचस्प है। वो बहुत कोशिशों के बाद भी सेक्स नहीं कर पाता है।
कहां देखें- प्राइम वीडियो


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.