RapidX में शॉर्ट विडियो बनाई तो जाना पड़ेगा जेल, सुरक्षा को लेकर की तैयारियां जान लीजिए
Updated on
17-10-2023 10:00 AM
अखंड प्रताप, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुरू हो रहे रैपिडएक्स को लेकर विशेष निर्देश जारी किया गया है। रैपिड रेल में फनी और अश्लील शॉर्ट विडियो बनाने की मनाही होगी। अगर कोई ऐसा करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसे जुर्माने के साथ जेल भी भेजा जा सकता है। ऐसे मामलों पर नजर रखने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) की पांचवीं बटालियन को दी गई है। इसका इंचार्ज 2012 बैच के आईपीएस सचिंद्र पटेल को बनाया गया। दरअसल, देश में पहली रैपिड एक्स का संचालन साहिबाबाद से दुहाई के बीच होना है। इस हिस्से का उद्घाटन प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को कर सकते हैं।
आईपीएस सचिंद्र पटेल ने शॉर्ट विडियो को लेकर बताया कि ये आईपीसी और सीआरपीसी के उल्लंघन से जुड़ा है, ऐसे में स्टेशन परिसर और ट्रेन के अंदर शॉर्ट विडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर पकड़े जाने पर स्टेशन कंट्रोलर की ओर से इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी जाएगी। उसके आधार पर आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जेल भी जाना पड़ सकता है।
रैपिडएक्स के उद्घाटन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 5 हजार जवानों को तैनात किया जा रहा है। पूरे 17 किमी के रूट पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में एटीएस और आईबी के अधिकारी रहेंगे। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही एसपीजी की टीम भी जायजा लेने पहुंचेगी।
एक दरोगा के जिम्मे होगा एक स्टेशन
दुहाई डिपो में मुख्य कंट्रोल रूम होने के साथ ही साथ हर स्टेशन पर लोकल कंट्रोल रूम होगा। इस कंट्रोल रूप की जिम्मेदारी एक दरोगा के पास होगी। यह पूरी तरह से वायरलेस कंट्रोल रूम होंगे। यह फायर डिपार्टमेंट के साथ ही स्थानीय पुलिस, हेल्थ और एनडीआरएफ के साथ इंटीग्रेट होंगे। स्टाफ की तैनाती 8-8 घंटे के लिए की जाएगी।
इस पर रहेगी पाबंदी
असलहा लेकर जाने पर
एएफसी गेट के ऊपर से कूदने पर
ट्रेन के दरवाजे को जबरन खोलने का प्रयास
ट्रेन के दरवाजे बंद होने पर प्रवेश और निकलने का प्रयास
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…