नोएडा में बनाना चाहते हैं आशियाना तो समय आ गया है, नोएडा अथॉरिटी की रेसिंडेंसियल प्लॉट स्कीम के बारे में जानिए
Updated on
28-09-2023 01:52 PM
नोएडा: इस समय रियल एस्टेट (Real Estate Sector) में बूम है। हर कोई एक अदद आशियाना खरीदना चाहता है। जिसके पास पहले से फ्लैट है, वह दूसरा फ्लैट खरीदना चाहता है। जो फ्लैट में रह कर उब गया है, वह प्लॉट लेना चाहता है। लेकिन इस समय दिल्ली एनसीआर में प्लॉट के रेट हाई हो गए है। आप भी दिल्ली एनसीआर में प्लॉट देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी। आपके रेसिडेंसियल प्लॉट का सपना नोएडा में पूरा हो सकता है। रेसिडेंसियल प्लॉट की यह स्कीम नोएडा प्राधिकरण ला रहा है।
कब होगा आवेदन
कुछ ही दिन शारदीय नवरात्र शुरू होने वाला है। पश्चिम बंगाल और बिहार में इस अवसर पर दुर्गा पूजा होता है। इसी दुर्गा पूजा के अक्सर पर नोएडा अथॉरिटी आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च करने जा रहा है। इसमें अलग- अलग स्कीम के बचे और सेक्टर 151 के प्लॉटस शामिल होंगे। बताया जाता है कि इस स्कीम में लगभग पांच सौ प्लॉट्स शामिल होंगे। ये प्लॉट अलग-अलग सेक्टरों में हैं। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के विशेष निर्देश पर अथॉरिटी ने शहर के सेक्टर 43 और 44 में नई आवासीय योजनाएं शुरू करने की योजना बनाई है। बताया जाता है कि विभिन्न योजनाओं में नहीं बिके प्लॉट्स के साथ सेक्टर 151 में भी नए प्लॉट को लेकर स्कीम लाने की तैयारी है। सेक्टर 151 के अलावा नोएडा ऑथोरिटी की नई प्लॉट स्कीम सेक्टर 43 और 44 में लॉन्च हो रही हैं।
नोएडा एयरपोर्ट के पास भी हैं प्लॉट
नोएडा के अलावा अगर आप ग्रेटर नोएडा में प्लाट खरीदने का विकल्प भी निवेशकों के लिए खुला हुआ है। अगर आप ग्रेटर नोएडा में मकान बनवाने का मन बना रहे हैं तो आप ग्रेटर नोएडा यीडा (YEIDA) प्लॉट स्कीम में निवेश कर सकते हैं। ये प्लाट युमना अथॉरिटी के हैं। उल्लेखनीय है कि यमुना अथॉरिटी ने 1184 आवासीय प्लाट की स्कीम लॉन्च की है। इस योजना के लिए लकी ड्रॉ आगामी 18 अक्टूबर को निकाला जाएगा। इसमें 120 वर्गमीटर से लेकर 2000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट हैं। इस स्कीम में 919 प्लाट सामान्य वर्ग के लिए हैं। बाकी किसानों व अन्य वर्गों के लिए रिजर्व हैं।
यीडा की भी रेसिडेंसियल स्कीम
गौतम बुद्ध नगर में ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) है। इसने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दो आवासीय योजनाएं शुरू की हैं। YEIDA की नई आवासीय योजना में 468 फ्लैट शामिल हैं, जबकि प्लॉट योजना में 120 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर, 300 वर्गमीटर, 500 वर्गमीटर, 1,000 वर्गमीटर और 2,000 वर्गमीटर सहित 120 से 2,000 वर्गमीटर आकार के 1,184 प्लाट हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…