Select Date:

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना है तो नहीं चूकें मौका, बस बूथ पर पहुंच करना होगा ये काम

Updated on 02-12-2023 01:35 PM
सीतामढ़ी : वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, तो अपने बूथ पर जाकर जुड़वा लें। भारत निर्वाचन आयोग नाम को जोड़ने, हटाने और सुधार कराने के लिए मौका देती रहती है। पिछले महीने भी मौका दिया था। इस महीने यानी दिसंबर में भी इन कार्यों के लिए मौका दिया जा रहा है। यह मौका दो दिनों का होगा। इनमें किसी भी डेट को बूथ पर जाकर यह जरूरी और अनिवार्य करा सकते हैं। दरअसल, आयोग के आदेश पर अधिक से अधिक युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने की कवायद हो रही। इसमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के तहत के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथों पर दो दिन विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा।

दो और तीन दिसंबर को कैंपेन

ध्यान रहे कि दो और तीन दिसंबर को विशेष अभियान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान बूथों पर बीएलओ को संबंधित फार्मों के साथ मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। यानी बूथों पर बीएलओ के पास वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार कराने का फॉर्म उपलब्ध रहेगा। लोग आसानी से यह तीनों काम करा सकते हैं। अन्यथा बाद में उन्हें थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इन दो दिनों का लाभ वैसे तो वोटर लिस्ट से वंचित सभी लोग उठा सकते हैं। लेकिन उन्हें यह तारीख याद रखनी चाहिए जो घर से काफी दूर कमाने के लिए जाते हैं। लंबी अवधि के बाद घर पर आते हैं। ऐसे लोग इन दो दिनों में किसी दिन बूथ पर जाकर यह काम कराकर फिर बाहर जा सकते हैं।

महिलाओं से काफी कम आवेदन प्राप्त

जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम मनेश कुमार मीणा ने शुक्रवार को बताया कि रीगा विधान सभा क्षेत्र के सभी बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक प्रखंड परिसर में की। मतदान केंद्र वार समीक्षा किया गया। मौके पर डीएम मीणा ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को खास निर्देश दिया। कहा गया कि जिन मतदान केंद्रों पर जेंडररेशियो कम है और नाम जोड़ने के लिए महिला वोटरों का काफी कम आवेदन बीएलओ को प्राप्त हुआ है। उन बीएलओ पर कार्रवाई करें। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि विशेष अभियान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 महिला का नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लड़कियों में भ्रांतियां को किया दूर

डीएम ने बताया कि 18-19 आयु वर्ग की बहुत सारी महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ सका है। उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि दो और तीन दिसंबर को विशेष अभियान दिवस के अवसर पर बूथ पर जाकर या वोटर हेल्पलाइन ऐप्स के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रांतियां फैली हुई है कि ऐसे आयु वर्ग के लड़कियों की शादी के बाद उनके ससुराल के मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा। इसलिए वह अपना नाम पंजीकरण नहीं करवा रही हैं। यह बिल्कुल ही गलत है। ऐसी लड़कियां बाद में फॉर्म 8 के माध्यम से बहुत ही आसानी से अपना नाम ट्रांसफर करा सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.