Select Date:

अगर अपने लाडले को बचाना ही है तो फिर डकैतों को भी रिहा कर दीजिए... पाक चीफ जस्टिस पर भड़के शहबाज शरीफ

Updated on 13-05-2023 07:20 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से इमरान खान को दी गई राहत पर सवाल उठाया और उन्हें सर्वोच्च अदालत का 'लाडला' करार दिया। उन्होंने कहा कि इसके 'दोहरे मानक' पाकिस्तान में न्याय की मौत का कारण बने हैं। इमरान खान को बड़ी राहत देते हुए पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नाटकीय अंदाज में की गई उनकी गिरफ्तारी को 'गैर कानूनी' और 'अवैध' करार दिया और उन्हें तुरंत रिहा करने के आदेश दिए थे। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को 17 मई तक इमरान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।


इमरान खान को गत मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट (IHC) के परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को एक अदालत ने अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में उन्हें आठ दिन की रिमांड पर राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) को सौंप दिया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को मिली राहत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शरीफ ने कहा, 'यह और कुछ नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय सुलह अध्यादेश (एनआरओ) है।'

'लाडले का पक्ष लेना है तो डकैतों को रिहा कर दें'

शहबाज ने कहा, 'जब वह (इमरान) कल अदालत में उपस्थित थे, तो मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि आप को देखकर अच्छा लगा। और उन्होंने यह भ्रष्टाचार के एक मामले में कहा।' शहबाज ने शुक्रवार को संघीय कैबिनेट को संबोधित करते हुए कहा, 'अगर आप इस लाडले का पक्ष लेते रहना चाहते हैं, तब तो आपको देश की जेलों में बंद सभी डकैतों को भी रिहा कर देना चाहिए। सभी को इसका फायदा मिले।' इमरान को राहत देने के लिए शहबाज सरकार लगातार पाकिस्तान के चीफ जस्टिस पर निशाना साध रही है।

'नवाज शरीफ को क्यों नहीं मिली राहत?'

शहबाज ने पूछा कि यह नरमी उनके भाई पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अन्य नेताओं के प्रति क्यों नहीं दिखाई गई जिन्हें इमरान खान के प्रधानमंत्री रहते गिरफ्तार किया गया था। इमरान खान शनिवार तड़के लाहौर के जमान पार्क स्थित अपने घर पहुंचे। वह जमानत मिलने के 8 घंटे बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट से रवाना हुए थे। इमरान के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता लाहौर में रातभर से उनका इंतजार कर रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.