Select Date:

शनि ग्रह को धरती से देखना चाहते हैं तो इस दिन आसमान की ओर टकटकी लगाने के लिए रहें तैयार

Updated on 26-08-2023 01:13 PM
वॉशिंगटन: भारत के चंद्रयान-3 की सफलता ने अंतरिक्ष में लोगों की जिज्ञासा को और ज्यादा बढ़ा दिया है। पूरी दुनिया भारत के इस सफलता की सराहना कर रही है। इस बीच अंतरिक्ष में एक ऐसी खगोलीय घटना घटने वाली है, जिसे दुर्लभ माना जा रहा है। दरअसल, इस महीने के आखिर में शनि ग्रह हमारी पृथ्वी के काफी करीब आने वाला है। इस दौरान लोग पृथ्वी से बिना किसी उपकरण की मदद से शनि ग्रह को देख सकते हैं। नासा ने कहा कि अगर किसी दर्शक के पास अंधेरा और साफ आसमान होगा तो वह दूरबीन की मदद से शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन को भी देखने में सक्षम हो सकता है।


पृथ्वी से कब दिखाई देगा शनि ग्रह

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने शुक्रवार को कहा कि शनि आकाश में बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि यह ग्रह 26-27 अगस्त को सूर्य के सीधे विरोध में होगा। सूर्य की रोशनी के कारण शनि ग्रह पहले और उसके बाद के हफ्तों में आकाश में सबसे बड़ा और सबसे चमकीला नजर आएगा। यह ग्रह फरवरी 2024 तक दृश्यमान रहेगा। इस दौरान कोई भी आसानी से आसमान में नजर आने वाले शनि ग्रह को पहचान सकेगा।

नंगी आंखों से देखा जा सकेगा शनि


नासा ने कहा कि शनि पृथ्वी से सबसे दूर स्थित ग्रहों में से एक है। लेकिन अगस्त के आखिरी हफ्ते में इसे मानव आंखों से आसानी से देखा जा सकता है। नासा के अनुसार, यह सूर्यास्त के समय दक्षिण पूर्वी क्षितिज पर दिखाई देगा और सूर्योदय तक पूरी रात कोई भी पूरे रात चमकीले पीले रंग के तारे को देख सकता है। आकार में बड़ा और ज्यादा चमकीला होने के कारण शनि ग्रह को पहचानना काफी आसान होगा।

शनि के छल्ले देखने के लिए करना होगा उपाय


पृथ्वी के सबसे करीब आने के बावजूद लोग शनि ग्रह के प्रसिद्ध बर्फीले छल्लों को अपनी आंखों से सीधे नहीं देख पाएंगे। इसके लिए उन्हें किसी अंतरिक्ष दूरदर्शी जैसे उपकरण का इस्तेमाल करना होगा। इसके बावजूद यह ग्रह आसमान में मौजूद अन्य तारों की तुलना में काफी चमकीला दिखाई देगा। नासा ने कहा कि दूरबीन के माध्यम से ग्रह को बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा जिससे इसका सुनहरा रंग और भी निखर जाएगा। यह दर्शकों को कान की तरह नजर आने वाले छल्लों को भी देखने में मदद करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.