'इमली' को नीचे ढकेल जेठालाल निकले आगे, झनक से अनुपमा तक ने छुड़ाए बाकियों के छक्के
Updated on
09-03-2024 01:40 PM
डेली सोप्स में आए दिन मेकर्स ट्विस्ट एंड टर्न्स का तड़का लगाते रहते हैं। मगर वो कितना सफल होता है और कितना नहीं, उसका नतीजा टीवी टीआरपी रिपोर्ट में देखने को मिलता है। हर हफ्ते BARC ये लिस्ट जारी करता है। जिसके बाद टॉप 5 में शामिल और उससे बाहर हुए सीरियल्स की जानकारी होती है। बीते एक हफ्ते की भी रिपोर्ट आ चुकी है। आइए जानते हैं कि आपका पसंदीदा शो किस नंबर पर रैंक कर रहा है और किसे जनता ने नापसंद किया है।
टीवी की टीआरपी रिपोर्ट में अक्सर टक्कर स्टार प्लस के सीरियल्स में ही देखने को मिलती है। 'अनुपमा' ने हमेशा की तरह बाजी मारी है। वह नंबर वन पर है। और इसकी रेटिंग की बात करें तो वह 2.6 मिलियन है। लोगों को इसका मौजूदा ट्रैक पसंद आ रहा है क्योंकि बा और वनराज अमेरिका पहुंच चुके हैं। और उधर, अनुज और श्रुति की शादी की तैयारी हो रही है।
GHKKP का हाल
वहीं, दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा शो 'गुम है किसी के प्यार में', इसकी रेटिंग 2.4 है, जिसकी कहानी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। और ये अभी से नहीं, टॉप 5 में शुमार है। बल्कि सई, विराट और पाखी के वक्त भी इसका बोलबाला रहा था।
YRKKH के साथ झनक खड़ी
तीसरे नंबर की बात करें तो इसमें 2.3 रेटिंग के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और हाल ही में शुरू हुआ सीरियल 'झनक' है। इसी शो से बीते दिन एक बुरी खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस डोली शाह का निधन गया। वहीं ये सीरियल भी अच्छा कमाल कर रहा है। इसरी रेटिंग को बताएं तो वह है 2.3। इसमें भी आए-दिन नए तमाशे दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं।
'इमली' को TMKOC ने दी टक्कर
इसके बाद चौथे नंबर पर है, 'तेरी मेरी डोरियां'। हिमांशी पाराशर और विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर ये शो भी लोगों को पसंद आ रहा है। इस नंबर पर अक्सर 'इमली' रहता था। मगर अब उसको धक्का देकर इस सीरियल ने अपनी जगह बना ली है। इसकी रेटिंग भी 1.9 है। इनके अलावा, 'पांड्या स्टोर' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी टॉप 5 में शुमार है। इनकी रेटिंग भी 1.8 बताई जा रही है। वहीं, 1.7 रेटिंग के साथ 'इमली' नीचे खिसक गया है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…