इजराइल-हमास जंग का दिखने लगा असर, कच्चे तेल की कीमत में तेजी, भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा
Updated on
10-10-2023 01:57 PM
नई दिल्ली: RSudha.shrimali@timesgroup.com, इजरायल-हमास संघर्ष के बीच बाजार में अनिश्चितता के माहौल के चलते तेल की कीमतों में 4 पर्सेंट तक का उछाल आया। यह 87.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इंट्राडे में ब्रेंट क्रूड 88.41 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। टेंशन बढ़ने से पिछले दो दिनों तेल की कीमतें 8% तक बढ़ गईं। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया में टेंशन से तेल की कीमतें कुछ समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं। वहीं, अस्थिरता के माहौल में सुरक्षित माने जाने वाले गोल्ड में 1 पर्सेंट की तेजी दिखाई दी।
ओपेक (OPEC) द्वारा प्रॉडक्शन में कटौती को स्थिर रखने के प्रस्ताव के बाद पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतें साल के हाई लेवल से करीब 9% कम हो गईं थीं। केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने बताया कि इस सैन्य संघर्ष के कारण कच्चे तेल की सप्लाई में बाधा पड़ने की आशंका ने अब जोर पकड़ लिया है। केडिया का मानना है कि हालांकि इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध तेल सप्लाई के लिए तत्काल खतरा पैदा नहीं करती हैं, लेकिन इस बात का रिस्क बना हुआ है कि यह संघर्ष अधिक विनाशकारी युद्ध में बदल सकता है। और अगर इसमें अमेरिका और ईरान उलझते हैं, तो कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। इधर ओपेक ने भी कह दिया है कि तेल की डिमांड को लेकर लॉन्ग टर्म व्यू बढ़ा दिया है।
'महंगाई बढ़ने का खतरा'
आनंद राठी फाइनेंशल के कमोडिटी और करेंसी प्रमुख नवीन माथुर का कहना है कि पिछली तिमाही में तेल की कीमतें लगभग 30% बढ़ गई हैं। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा है। ग्लोबल स्तर पर ग्रोथ को भी खतरा है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल उपभोक्ता भारत के लिए तेल की बढ़ती कीमतें अच्छी नहीं हैं, लेकिन चूंकि अभी सरकार कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ उठा सकती है। इस साल तेल की कीमतों में कोई नई ऊंचाई नहीं दिख रही है। सरकार रिटेल ईंधन की कीमतों में वृद्धि नहीं होने देगी, जिससे इसका प्रभाव सीमित हो जाएगा।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…