सोना और चांदी का आयात होगा सस्ता, सरकार ने कर दिया यह काम
Updated on
04-02-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में आज फिर बढ़ोतरी हुई है। इस बीच, सोने और चांदी के आयात पर सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने इन कीमती धातुओं के आयात पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी की गणना के लिए इस्तेमाल होने वाले बेस इंपोर्ट प्राइस (आधार आयात मूल्य) को कम कर दिया है।
क्या असर पड़ेगा
केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के तहत काम करने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच रही हैं। सरकार के इस कदम से सोना और चांदी के आयातकों पर पड़ने वाला बोझ हल्का होगा।
क्या हो गया है बेस प्राइस
सीबीआईसी ने सोने के बेस इंपोर्ट प्राइस को 49 डॉलर प्रति 10 ग्राम घटाकर 1,518 डॉलर कर दिया है। वहीं, चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में 870 डॉलर प्रति किलोग्राम की कटौती की गई है, जिससे यह 2,675 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गया है। यह नई दरें उन सोने और चांदी पर लागू होंगी जिनका आयात तय tariff headings के तहत किसी भी रूप में किया जाएगा। सरकार की इस ड्यूटी कटौती का फायदा हाई-प्योरिटी गोल्ड बार और कॉइन, साथ ही सिल्वर बुलियन और मेडेलियन पर भी मिलेगा। हालांकि, गहनों, कीमती धातुओं से बनी अन्य वस्तुओं और पोस्ट, कूरियर या बैगेज के जरिए होने वाले आयात पर यह छूट लागू नहीं होगी।
इससे पहले कब बदला गया था बेस प्राइस
चांदी का बेस इंपोर्ट प्राइस इससे पहले 27 जनवरी 2026 को बदला गया था, जबकि सोने का भाव 22 जनवरी 2026 को आखिरी बार तय किया गया था। आमतौर पर, सरकार हर पखवाड़े (दो हफ्ते) में कीमती धातुओं के बेस इंपोर्ट प्राइस को रिवाइज करती है।
सोने और चांदी के मुरीद हैं भारतीय
इस समय भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक है। साथ ही भारत चांदी के लिए सबसे बड़ा बाजार है। अपने यहां सोने की लगभग समूची मांग आयात से पूरी करनी होती है। वहीं, चांदी की 80% से अधिक जरूरतें भी विदेशी आपूर्ति पर निर्भर करती हैं। यह भी जान लें कि पिछले साल, भारत ने अपने कुल विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) का लगभग दसवां हिस्सा सोना और चांदी के आयात पर खर्च किया था। अनुमान है कि 2026 तक यह इंपोर्ट बिल और बढ़ सकता है, क्योंकि दोनों धातुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
सोना चांदी का क्या है आज का रेट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,008 रुपये प्रति 8 ग्राम है। इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,272 रुपये प्रति 8 ग्राम है। यदि एमसीएक्स की बात करें तो वहां बुधवार की सुबह 9.30 बजे सोना 5791 रुपये यानी 3.77% की तेजी के साथ 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह चांदी 13,101 रुपये यानी 4.89% तेजी के साथ 2,81,116 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…