सुधर जाओ, अच्छे इंसान बनो वरना पुलिस छोड़ेगी नहीं, बुलंदशहर एसएसपी ने योगी स्टाइल में अपराधियों को समझा दिया
Updated on
12-12-2023 12:33 PM
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस के एक अभियान की खासी चर्चा हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ जिस प्रकार से अपराधियों को अपराध छोड़ने की नसीहत देते हैं। बुलंदशहर के एसएसपी की ओर से इस संबंध में विशेष निर्देश जारी किया गया है। एसएसपी ने जिले के 300 आरोपियों का डेटा ऑनलाइन कर दिया है। तीन साल में लूट के मामलों में पकड़े गए आरोपियों का डेटा ऑनलाइन किया गया है। इस दौरान एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि अपराधी या तो सुधर कर अच्छे इंसान बन जाएं। गलत राह पर चलने वालों को पुलिस किसी को नहीं छोड़ेगी नहीं।
बुलंदशहर जिले में एसएसपी श्लोक कुमार ने अपराधियों पर नकेल कसने की नई पहल शुरू की है। इसकी खासी चर्चा हो रही है। बुलंदशहर पुलिस लाइन में सोमवार को तीन साल में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लगभग 300 आरोपियों को इकट्ठा किया गया। इस दौरान एसएसपी ने उन्हें कहा कि सुधार जाओ और अच्छे इंसान बनो, अच्छे इंसान बनने में पुलिस आपकी मदद करेगी, लेकिन अपराध किया तो फिर बचोगे नहीं।
एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस कहर बनकर टूटेगी। इस दौरान आरोपियों का डाटा भी पुलिस ने ऑनलाइन किया। इस दौरान आरोपियों के फिंगरप्रिंट और आंखें की पहचान और आइडेंटिफिक मार्क लिए गए। इस दौरान उनकी चल-अचल संपत्ति का भी विवरण प्राप्त किया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चिह्नित अपराधियों पर पुलिस निगरानी रखेगी। अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। एसएसपी के इस प्रकार की चेतावनी को सीएम योगी को अपराधियों को दी जाने वाली चेतावनियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…