Select Date:

इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट से की पाकिस्तान में लोकतंत्र बचाने की अपील, कहा, आप ही हैं आखिरी उम्‍मीद

Updated on 25-05-2023 07:40 PM
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों से देश में लोकतंत्र बचाने की अपील की। उन्‍होंने कहा, ''आप हमारी आखिरी उम्मीद हैं।'' उन्होंने यह अपील उनके समर्थकों द्वारा सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए जाने के बाद उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगाए जाने की अटकलों के बीच की। सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्र के नाम एक संबोधन में 70 वर्षीय खान ने यह भी कहा कि उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई चल रही है और शासन ने "पूरे नेतृत्व को जेल में डाल दिया है और यहां तक कि उन लोगों को भी जो पार्टी का हिस्सा नहीं हैं।"

घर का इंटरनेट कनेक्‍शन कटा
खान ने शीर्ष न्यायपालिका का जिक्र करते हुए कहा, "आप हमारी आखिरी उम्मीद हैं।" ऐसी खबरें हैं कि जमान पार्क स्थित खान के आवास का इंटरनेट कनेक्शन काट दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशो, देश आपकी ओर देख रहा है और आपकी एकता जनता के लिए बहुत जरूरी है। इस देश को बचाना और इसके लिए खड़ा होना अब आप पर निर्भर है क्योंकि पाकिस्तान ‘बनाना रिपब्लिक’ बनता जा रहा है।’’खान ने बातचीत की पेशकश भी की और कहा कि वह सत्ता में मौजूद लोगों के साथ बातचीत के लिए एक समिति गठित करने के लिए तैयार हैं।
कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी
गत नौ मई को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाहौर कोर कमांडर हाउस, मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित एक दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी। रावलपिंडी में सेना मुख्यालय पर भी भीड़ ने हमला किया था। पुलिस ने हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या 10 बताई है। कार्रवाई के डर से पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी सहित कई नेताओं ने पीटीआई छोड़ दी है।

10 हजार से ज्‍यादा कार्यकर्ता जेल में

खान ने कहा कि मजारी का राजनीति से जाना न केवल उनकी पार्टी, बल्कि पूरे देश और इसके लोकतंत्र के लिए क्षति है। खान ने कहा, "वर्तमान में हमारे 10,000 से अधिक कार्यकर्ता जेल में हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वे विदेशी दुश्मन हों, लेकिन फिर भी युद्धबंदियों के भी अधिकार होते हैं।" खान ने कहा, "मैंने अपने लोगों को छिपने के लिए कहा है। मैं अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कह रहा हूं कि आपको बाहर आने की कोई जरूरत नहीं है। अपने घरों में मत रहो, छिप जाओ।"
जुल्‍म से खत्‍म नहीं होगी पार्टी
खान ने कहा कि यह जुल्म उनकी पार्टी को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उसकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। उनकी यह टिप्पणी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान के कुछ घंटे बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि खान के समर्थकों द्वारा सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए जाने के कारण सरकार पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। आसिफ ने मीडिया से कहा, "अभी तक फैसला (पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने का) नहीं लिया गया है, लेकिन निश्चित तौर पर समीक्षा की जा रही है।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.