मुनीर और शहबाज की जोड़ी को अभी भी टक्कर दे सकते हैं इमरान खान, क्या है सेना का मास्टरप्लान? एक्सपर्ट से जानें
Updated on
27-05-2023 06:58 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना और शहबाज सरकार मिलकर इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। एक ओर उनकी पार्टी पीटीआई के हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं तो वहीं उनकी पार्टी पर भी बैन की तैयारी चल रही है। ऐसे वक्त में एक-एक कर इमरान के करीबी उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं। अमेरिकी विश्लेषक माइकल कुगेलमैन का अनुमान है कि 'इमरान खान को अलग-थलग और कमजोर करने की कोशिश' की जा रही है। उन्होंने कहा कि इमरान अभी भी भीड़ इकट्ठा कर सकते हैं इसलिए उन्हें अयोग्य भी घोषित किया जा सकता है।
पाकिस्तानी मामलों के विशेषज्ञ माइकल कुगेलमैन ने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि वर्तमान योजना इमरान खान पर उनके आसपास मौजूद लोगों और उनके सपोर्ट बेस को निशाना बनाकर शिकंजा कसने की है, जब तक उनकी पार्टी खोखली नो हो जाए और उनके हाथ में कुछ न बचे। उन्हें अलग-थलग और कमजोर कर दिया जाए, उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो ताकि वह सोशल मीडिया पर धमकी देना बंद कर दें।'अयोग्य घोषित होंगे इमरान खान? कुगेलमैन ने कहा, 'लेकिन जब तक वह आजाद हैं तब तक वह सरकार और सेना के लिए एक चुनौती बने हुए हैं। वह अभी भी समर्थकों को लामबंद कर सकते हैं और पार्टी को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए अगला कदम पार्टी पर बैन लगाना और इमरान खान को अयोग्य घोषित करना हो सकता है। हालांकि दोनों ही फैसलों को अदालतों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।' 9 मई को गिरफ्तार होने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को राहत दे दी थी और उनकी गिरफ्तारी को 'अवैध' घोषित कर दिया था। पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल को इमरान खान का करीबी माना जाता है।
'अमेरिका की तरह करेंगे कार्रवाई'
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार गत 9 मई की हिंसक घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को कानूनी रूप से उसी तरह से दंडित करेगी, जिस तरह अमेरिका ने 'कैपिटल हिल' (संसद परिसर) के दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई की। अमेरिका में कैपिटल हिल परिसर में छह जनवरी 2021 को हिंसा हुई थी। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के पास आगजनी करने वालों को कानूनी रूप से दंडित करने का हर अधिकार है।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…