Select Date:

कम नहीं हो रहीं इमरान खान की मुश्किलें, लाहौर घर पर लगेगा अब 'लग्जरी टैक्स', मिला 14 लाख रुपए का नोटिस

Updated on 24-05-2023 07:11 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पंजाब के आबकारी और कराधान विभाग ने सोमवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को लाहौर में उनके जमान पार्क स्थित आवास के लिए लग्जरी टैक्स नोटिस भेजा है। द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग ने खान को उस घर के लिए 14,40,000 पाकिस्तानी रुपये के भुगतान के लिए नोटिस जारी किया है, जहां वह इस समय रहते हैं। टैक्स भरने की आखिरी तारीख 12 मई थी, लेकिन नोटिस सोमवार को भेजा गया।

आबकारी और कराधान विभाग के अनुसार, जमान पार्क में पीटीआई प्रमुख के पुराने घर को तोड़ दिया गया है, जबकि उसके स्थान पर एक नया घर बनाया गया है, जो उनके और उनकी बहनों के स्वामित्व में है। विभाग ने कहा कि पिछले महीने खान से घर का रिकॉर्ड मांगा गया था, जिसे उन्होंने जमा कर दिया है। आकलन के बाद प्रांतीय कर संग्रहण प्राधिकरण के अनुसार, अपदस्थ प्रधानमंत्री को 14,40,000 रुपये का लग्जरी टैक्स चालान भेजा गया था, जिसके जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार (22 मई) है।

पहले भी भेजा जा चुका है नोटिस

विभाग के मुताबिक, क्रिकेटर से नेता बने इमरान को नोटिस मिल गया है। पीटीआई के अध्यक्ष ने पहले अपना कर नियमित रूप से दाखिल किया था। लेकिन अगर वह इस बार ऐसा करने में विफल रहते हैं तो कानून के मुताबिक उन्हें एक और नोटिस भेजा जाएगा। विभाग ने पिछले महीने लग्जरी हाउस टैक्स के आकलन के लिए इमरान की दिवंगत मां शौकत खानम के नाम से नोटिस जारी किया था। जारी किए गए नोटिस में खान को लग्जरी टैक्स के तहत पाक के 36 लाख रुपये के बकाए का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था।

जमान पार्क के नाम पर भेजा गया था नोटिस

द न्यूज के पास उपलब्ध एक अधिसूचना के अनुसार, नोटिस खान की दिवंगत मां शौकत खानम के जमान पार्क निवास के नाम पर दिया गया था। उनकी मां का निधन लगभग 38 साल पहले 1985 में कैंसर के कारण हो गया था। संपत्ति अभी भी उन्हीं के नाम पर है। द न्यूज के मुताबिक, नोटिस देने के लिए आबकारी और कराधान टीम में शामिल दो व्यक्ति जमान पार्क पहुंचे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.