Select Date:

इमरान की पार्टी 2 मार्च को पाकिस्तान में प्रदर्शन करेगी : कहा चुनाव में इससे ज्यादा धांधली कभी नहीं हुई, दूसरी पार्टियां भी मदद करें

Updated on 28-02-2024 12:48 PM

पाकिस्तान में हालिया चुनाव के दौरान धांधली के आरोप लग रहे हैं। अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इस धांधली के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है। मंगलवार रात इसका ऐलान पार्टी नेता उमर अयूब ने किया।

अयूब पार्टी के महासचिव हैं और उन्हें इमरान खान ने प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया है।

दूसरी पार्टियां साथ दें

अयूब ने अडियाला जेल में इमरान से मुलाकात की। इसके बाद कहा- खान साहब ने कहा है कि 2 मार्च को पूरे पाकिस्तान में चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए निकलें। पाकिस्तान के इतिहास में इतनी बड़ी धांधली कभी नहीं हुई। हम चाहते हैं कि हर वो पार्टी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले, जिसे लगता है कि उसके साथ नाइंसाफी हुई।

अयूब ने आगे कहा- हम सच और हक की लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं और कोई जुल्म हमें दबा नहीं सकता। हमारे उम्मीदवारों के वोट दुनिया की आंखों के सामने चोरी किए गए और इसका विरोध किसी ने नहीं किया। मेरी इमरान से मुलाकात के मायने और कुछ नहीं हैं। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि जो कुछ चुनाव में हुआ, उसके जिम्मेदारों को सजा और हमें अपना वाजिब हक मिले।

अयूब ने कहा- 29 मार्च को नेशनल असेंबली का सेशन बुलाया गया है। हमने अपने सांसदों से कहा है कि वो इसमें हिस्सा लें और शपथ भी लें। इसके बाद की रणनीति बाद में तय की जाएगी। हमने इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF को भी बताया है कि चुनाव में किस हद तक धांधली हुई। कुछ लोग इसे मुल्क से गद्दारी बता रहे हैं, लेकिन जब डेमोक्रेसी खतरे में हो तो कई कदम उठाने पड़ते हैं।

शपथ का मामला सुलझा

पाकिस्तान में आम चुनाव 8 फरवरी को हुए। इसी दिन नतीजे आने शुरू हो गए। तकनीकी और संवैधानिक तौर पर यह तय है कि 21 दिन के अंदर नई संसद (नेशनल असेंबली) का सत्र बुलाया जाए। इसमें नए सांसदों को शपथ दिलाई जाती है। स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होता है और इसके साथ ही प्रधानमंत्री चुना जाता है।

‘द न्यूज’ के मुताबिक- मिनिस्ट्री ऑफ पार्लियामेंट्री अफेयर्स ने केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार-उल-काकड़ से मशविरे के बाद समरी तैयार की। इसे प्रेसिडेंट आरिफ अल्वी के पास भेजा गया। उन्होंने समरी पर सिग्नेचर करने से इनकार कर दिया।

केयरटेकर सरकार ने संवैधानिक संकट से बचने के लिए स्पीकर राजा परवेज अशरफ के पास समरी भेजी और उन्होंने बिना देर लगाए नई संसद का सत्र बुलाने के लिए 29 फरवरी की तारीख तय कर दी। सूत्रों ने कहा- 29 फरवरी को सुबह 10 बजे सत्र शुरू होगा। नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अगले दिन स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा।

इलेक्शन अफसर ने आरोप वापस लिए

चुनाव में धांधली का आरोप लगाने वाले रावलपिंडी के पूर्व कमिश्नर लियाकल अली चट्टा अपनी बात से पलट गए हैं। 16 फरवरी को उन्होंने धांधली के आरोप लगाए थे। 22 फरवरी को आरोप वापस लेते हुए कहा- मैंने इमरान खान की पार्टी PTI के कहने पर बेबुनियाद आरोप लगाए। अब मैं शर्मसार हूं। मुल्क की बदनामी कराने का गुनहगार हूं। कानून जो चाहे वो सजा मुझे दे सकता है।

लियाकत ने 16 फरवरी को मीडिया से कहा था- निर्दलीय 70-80 हजार वोटों के साथ जीत रहे थे, लेकिन हमने नकली बैलेट पेपर के जरिए उन्हें हरा दिया। मैं अपने जुर्म की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। दूसरी तरफ, नवाज शरीफ की पार्टी PML-N ने आरोप लगाया है कि इमरान ने लियाकत को अमेरिका में फ्लैट के साथ करोड़ों रुपए देने का ऑफर दिया था। इसके बाद लियाकत ने मुल्क को बदनाम करने वाले आरोप लगाए।

रावलपिंडी के पोलिंग अधिकारी लियाकत अली चट्टा ने स्वीकार किया था कि उन्होंने चुनाव में धांधली की थी। इस अधिकारी ने कहा था- धांधली में चुनाव आयोग के अध्यक्ष और पाकिस्तान के चीफ जस्टिस भी मिले हुए हैं। हमने चुनाव में हार रहे उम्मीदवारों को 50 हजार वोटों के अंतर से जिताया है। यह सब PTI समर्थन वाले निर्दलीयों को हराने के लिए किया गया। मैं मुल्क को तोड़ने के इस जुर्म का भागीदार नहीं बनना चाहता।

आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस काजी फैज ईसा ने कहा था- पोलिंग अफसर सबूत दें कि चुनावी धांधली में वो शामिल थे। नवाज की पार्टी PML-N की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने भी पोलिंग अधिकारी के आरोपों को बेबुनियाद बताया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.