Select Date:

विपक्ष में बैठेगी इमरान की पार्टी : खान के कहने पर लिया फैसला, आज पूरे पाकिस्तान में प्रदर्शन करेगी PTI

Updated on 17-02-2024 12:24 PM

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के बैरिस्टर अली सैफ ने कहा है कि पार्टी ने केंद्र सरकार और पंजाब विधानसभा में विपक्ष में बैठने का फैसला किया है।

PTI पहले भी कई बार साफ कर चुकी है कि वो गठबंधन सरकार नहीं बनाएगी और विपक्ष में बैठना पसंद करेगी। सैफ ने कहा- विपक्ष में बैठने का फैसला इमरान खान के कहने पर लिया गया है।

वहीं, आज PTI चुनाव में धांधली के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। दूसरी तरफ, केयरटेकर सरकार और फौज को प्रदर्शन के दौरान हिंसा की आशंका है। हालात से निपटने के लिए शुक्रवार रात PM अनवार-उल-हक काकड़ ने मीटिंग की। इसमें फौज के आला अफसर भी शामिल हुए। माना जा रहा है कि इस्लामाबाद समेत देश के तमाम बड़े शहरों की सुरक्षा के लिए बहुत जल्द फौज तैनात की जा सकती है।

मौलान फजल-उर-रहमान की पार्टी को भी न्योता
शुक्रवार शाम PTI ने मौलाना फजल-उर-रहमान की पार्टी जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम को भी प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता दिया। हालांकि, मौलाना की पार्टी ने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा है।

कई पार्टियों को प्रदर्शन में बुलाया

PTI के एक नेता ने जियो न्यूज से कहा- हम चाहते हैं कि चुनाव में धांधली के विरोध की आवाज पाकिस्तान के हर घर तक पहुंचे। इसलिए हमने मौलाना फजल समेत कई नेताओं और पार्टियों को इसमें शामिल होने का न्योता दिया है। हम किसी तरह की हिंसा नहीं चाहते।

इस नेता ने कहा- हम चाहें तो बहुत जल्द केंद्र में सरकार बना सकते हैं। इसके लिए कई लोग हमारे साथ आने तैयार हैं, लेकिन इस वक्त यह करना सही नहीं होगा, क्योंकि इससे ये मैसेज जाएगा कि हम सत्ता के भूखे हैं।

आर्मी-ISI ने गिराई इमरान सरकार

पाकिस्तान में चुनावों के बाद सरकार बनाने को लेकर जारी सियासी उठापटक के बीच JUI-F पार्टी के प्रमुख मौलाना फजल उर-रहमान ने कहा है कि 2022 में इमरान खान की सरकार गिराने के पीछे फौज और ISI का हाथ था। जनरल बाजवा और इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस के फैज हमीद मिलकर इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे।

पाकिस्तान के समा टीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान मौलाना ने कहा- पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नेतृत्व किया था। मैं इसके पक्ष में नहीं था, लेकिन मैंने इसका समर्थन किया क्योंकि तब मैं पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) का हिस्सा था। अगर मैं उनका साथ नहीं देता तो वे कहते कि मैंने इमरान खान को बचाया।

दरअसल, 2020 में इमरान के खिलाफ बने गठबंधन PDM के चीफ मौलाना फजल ही थे। यह 13 पार्टियों का अलायंस था, जिसमें शाहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली PML-N और बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP भी शामिल थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.