Select Date:

अमेरिका में बेटे ने मां का सिर कलम किया पुलिस को शव पर निर्वस्त्र लेटा मिला आरोपी

Updated on 16-12-2023 01:41 PM

अमेरिका के न्यू जर्सी में एक आदमी ने अपनी मां की हत्या करके उनका सिर धड़ से अलग कर दिया। 46 साल के जेफरी सर्जेट ने शाम करीब 4 बजे खुद ही पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। न्यू जर्सी के मीडिया हाउस NJ के मुताबिक, उसने फोन पर कहा कि उसे बाइपोलर डिसऑर्डर नाम की बीमारी है और वो अपनी मां एलेक्जेंड्रिया सर्जेंट का खून कर चुका है।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब जेफरी नग्न अवस्था में अपनी मां के शव पर लेटा हुआ था। वो खून से लतपथ था। पुलिस अधिकारियों को उसकी मां का सिर शव से दूर हॉल के रास्ते में पड़ा था।

कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, जेफरी ने सिर काटने के लिए एक चाकू का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने जैसे ही उसे हिरासत में लिया, वो चिल्लाने लगा कि मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है और मुझे इसका बेहद दुख है।

हिरासत में गाना गा रहा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि हिरासत के दौरान वो जीसस लव मी (जीसस मुझसे प्यार करते हैं) गाना गा रहा था। पुलिस को मिली अपार्टमेंट की सिक्योरिटी फुटेज में जेफरी अपनी मां का सिर कलम करता नजर आ रहा है। इसके बाद वो अपने फ्लैट से बाहर झांकता है और फिर शव को हॉल-वे में ले आता है। इस दौरान उसने कपड़े नहीं पहने थे।

पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और एक फोन बरामद किया है। एलेक्जेंड्रिया के रिश्तेदारों ने बताया कि वो अपने नाती-पोतों को आर्थिक मदद देती थी। एक फंडरेजर ने बताया कि एलेक्जेंड्रिया हमारे साथ रहती थी और हमें कई कामों में मदद करती थी। उनके बिना हम घर का किराया और खाना तक नहीं जुटा सकते थे। हमें नहीं पता कि उनके अंतिम संस्कार के लिए हम पैसे कैसे जुटाएंगे।

परिवार के पास अंतिम विदाई के भी पैसे नहीं
एलेक्जेंड्रिया परिवार के लिए अब तक करीब 2 हजार डॉलर यानी 1.66 लाख रुपए जुटाए जा चुके हैं। जेफरी पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और हथियार रखने से जुड़े आरोप लगे हैं। पुलिस की जांच के दौरान उसने अपनी उंगलियों के निशान देने से भी इनकार कर दिया था। पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक, जेफरी एक मानसिक रोगी है।

उसे बिना बेल के केप मे काउंटी जेल में रखा गया है। पुलिस अब भी इस मामले की जांच कर रही है। जेफरी की पड़ोसी जैनिस पावर्स ने बताया कि मैं कपड़े धोने के लिए दूसरी मंजिल पर जा रही थी, जब मुझे उनके घर के बाहर पुलिस नजर आई।

जैनिस ने आगे कहा- वहां हर चीज पर निशान बने हुए थे और किसी चीज पर सफेद चादर पड़ी थी। पास से देखने पर मुझे एहसास हुआ कि वो किसी का शव था। ये देखकर मैं चौंक गई। मैं जेफरी से कई बार मिल चुकी हूं। हम साथ में डिनर करने गए थे। वो वहां बच्चों के साथ खेल रहा था। मुझे नहीं लगा था कि वो किसी की हत्या कर सकता है। ये बहुत ही चौंकाने वाला था।

क्या है बाइपोलर डिसऑर्डर
डॉक्टर्स के मुताबिक, यह एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर है। इसमें मूड में एक्सट्रीम शिफ्ट होने के कारण पेशेंट्स की एनर्जी और एक्टीविटी लेवल को प्रभावित करती है। इसके चलते पेशेंट्स ऑफिस या पढ़ाई में भी परफॉर्मेंस नहीं दे पाता है।

इन एबनॉर्मल शिफ्ट्स के कारण पेशेंट्स के लिए रोजाना का काम करना मुश्किल होता है। यह डिसऑर्डर मेनिक-डिप्रेसिव इलनैस भी कहलाता है। मूड में उतार-चढ़ाव होने की वजह से पेशेंट्स डिप्रेशन में होता है। कई बार मूड के दबाव में मरीज ऐसे काम करता है, जो वो आम समय में न करे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.