बदायूं में नाबालिग से ट्यूशन टीचर के भाई ने बनाए अवैध संबंध, अबॉर्शन की दवाएं खिलाने से हालत नाजुक, अरेस्ट
Updated on
26-10-2023 01:03 PM
बदायूं: बदायूं (Budaun News) जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव से नवीं क्लास की नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर के भाई ने संबंध बनाए। बाद में गर्भवती होने पर गर्भपात की दवाएं खिलाईं। इससे नाबालिग की हालत खराब हो गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर इसकी जानकारी नाबालिग के परिवार को हुई। परिवार ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी देहात अजय प्रताप सिंह और सीओ सुनील कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
पीड़िता छात्रा के परिजनों के मुताबिक छात्रा एक आरोपी युवक की बहन से ट्यूशन पढ़ती थी। इसी दौरान आरोपी ट्यूशन टीचर के भाई ने छात्रा को झांसे में लेकर अवैध संबंध बनाए। बीते मंगलवार को मामला पीड़िता के परिजनों को तब पता चला जब छात्रा की ब्लीडिंग नहीं रुकी।
आरोप है कि छात्रा चार महीने की गर्भवती हो गई थी। आरोपी युवक संभल जिले के चंदौसी कस्बे से अबॉर्शन की दवाएं लाया और उसे खिला दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों के पूछने पर छात्रा टूट गई और आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए।
आरोपी पडोसी है और छात्रा उसकी बहन से ट्यूशन पढा करती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक उसकी टीचर बहन,भाभी,मेडिकल संचालक समेत चार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फैजगंज बेहटा के थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि चार आरोपियों पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…