Select Date:

इंग्‍लैंड में जहां रहते हैं सबसे ज्‍यादा पाकिस्‍तानी अब वहां 'हिजाब लेडी', बर्मिंघम में लग रहा 5 मीटर ऊंचा स्‍टैच्‍यू

Updated on 25-09-2023 01:40 PM
लंदन: एक तरफ दुनियाभर की महिलाएं हिजाब हटाकर अपनी जिंदगी को बदलने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं तो दूसरी तरफ यूके में ल्‍यूक पेरी नामक एक कलाकार ने हिजाब पहने एक महिला की कई फीट ऊंची प्रतिमा तैयार कर दी है। पेरी ने हिजाब पहनने वाली महिलाओं को श्रद्धांजलि देने के मकसद से 'स्ट्रेंथ ऑफ द हिजाब' नाम से एक स्‍टैच्‍यू बनाया है। जहां बीबीसी ने इसे विश्व स्तर पर अपनी तरह की पहली कलाकृति बताया है तो वहीं इसकी वजह से आलोचक यूके पर निशाना साध रहे हैं। यह प्रतिमा इंग्‍लैंड के बर्मिंघम में लगाई जा रही है।

अगले महीने उद्घाटन
पांच मीटर ऊंची और लगभग एक टन के वजन वाली इस मूर्ति का अगले महीने इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स के स्मेथविक में अनावरण किया जाएगा। यह मूर्ति लिगेसी वेस्ट मिडलैंड्स की तरफ से बनाई गई है। यह संस्‍था जो बर्मिंघम में युद्ध के बाद बसे प्रवासी समुदायों की विरासत का जश्न मनाने वाला एक चैरिटी संगठन है। मूर्ति के बारे में कलाकार पेरी ने बताया, 'हिजाब की ताकत एक हिस्‍सा है जो उन महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो इस्लामी आस्था के तहत हिजाब पहनती हैं।' उनकी मानें तो हिजार समुदाय का बहुत कम प्रतिनिधित्व करता है लेकिन काफी महत्वपूर्ण है।
हिजाब बहुत जरूरी!
पेरी ने इस्लाम और उसकी परंपराओं को मजबूती प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि हिजाब समुदाय का एक अभिन्न हिस्‍सा है। उनकी मानें तो हिजाबी महिलाओं को समझने की जरूरत है। पेरी ने कहा कि हिजाब लेडी की डिजाइन को मंजूरी देने के लिए समुदाय के साथ काम करना वास्तव में रोमांचक रहा है। इस स्‍टैच्यू पर विवाद छिड़ गया है। इसके बावजूद पेरी ने यूके में रहने वाले सभी व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करने के मकसद से समुदायों के बीच एकता और समझ को बढ़ावा देने की जरूरत की बात कही है।

कितने पाकिस्‍तानी बर्मिंघम में

साल 2021 के आंकड़ों के मुताबिक बर्मिंघम में कुल 355384 एशियाई हैं। इनमें से 66519 भारतीय और 195102 पाकिस्‍तानी हैं। पेरी का कहना है कि इस बात की आशंका है कि यह स्‍टैच्‍यू विवादों में घिर सकता है और कई वजहों से आलोचकों की नजर में आ सकता है। लेकिन उन्‍होंने इस विवाद से पल्‍ला झाड़ लिया है और जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उन्‍हें मानने से ही इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि इसमें सकारात्‍मकता को तलाशने की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.