झांसी में दारोगा ने गर्भवती पत्नी को सर्विस पिस्टल से तीन फायर किए, जूते का स्टैंड सामने रख बचाई अपनी जान
Updated on
09-10-2023 03:52 PM
झांसी: उल्दन थाने की बंगरा चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा ने सर्विस पिस्टल से गर्भवती पत्नी को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गंभीर हालत में जख्मी शालिनी को इलाज के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
पूरी घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। घर देरी से पहुंचने पर पत्नी शालिनी ने इस बात को लेकर टोका तो शशांक भड़क गया, उसने सर्विस पिस्टल निकाली और पत्नी को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि शशांक ने पत्नी पर तीन राउंड फायर किए, जिनमें से दो गोली हाथ में लगी जबकि एक गोली पेट को छूकर निकल गई। शालिनी ने जूता स्टैंड सामने कर गोली के वार से खुद को बचाने की कोशिश की और भागकर पड़ोसी के घर में घुस गई। बाद में शशांक शालिनी को अस्पताल में भर्ती कराकर भाग निकला।
आईजीआरएस पर भी की थी शिकायत
यह भी बताया जा रहा है कि शालिनी इस समय गर्भवती है। शालिनी के परिवार के लोगों ने बताया कि अभी तीन महीने पहले आईजीआरएस पर शशांक के खिलाफ शिकायत की थी, तब सीओ सिटी ने समझौता करा दिया था। साथ ही उसे पत्नी को ठीक से रखने की हिदायत दी थी। झांसी के एसएसपी राजेश एस ने बताया कि थाना उल्दन क्षेत्र में स्थित बंगरा चौकी के प्रभारी के रूप में तैनात सब इंस्पेक्टर ने पारिवारिक विवाद में पत्नी पर सर्विस पिस्टल से फायर किया, जिसमें पत्नी के दाहिने हाथ में गोली लगी है। अभी खतरे से बाहर है। आरोपी सब इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित किया गया है। परिवार के लोगों की तहरीर पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…