नोएडा में चाहिए प्लॉट अथॉरिटी की वेबसाइट पर नहीं अब यहां करना होगा आवेदन, बदल गया प्रोसेस
Updated on
15-09-2023 02:15 PM
नोएडा: नोएडा अथॉरिटी में भूखंड आवंटन में पारदर्शिता के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब नोएडा में भूखंड आवेदन के लिए अथॉरिटी की वेबसाइट की जगह निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करना होगा। शासन ने इसको लेकर नोएडा अथॉरिटी को पिछले सप्ताह निर्देश जारी किया था। शासन के निर्देश पर नोएडा अथॉरिटी ने ग्रुप हाउसिंग, आवासीय भवन व आवासीय भूखण्डों के साथ 21 सेवाओं को निवेश मित्र पोर्टल से जोड़ दिया है। अब इन सेवाओं के लिए नोएडा अथॉरिटी की जगह निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करना होगा। किसी प्रकार के भूखंड के लिए अब niveshmitra.up.nic.in पर आवेदन करना होगा।
21 सेवाएं पोर्टल पर हुईं लाइव
नोएडा अथॉरिटी की सहायक महाप्रबंधक शोभा कुशवाहा की तरफ से जारी आदेश में कहा कि 11 सितंबर 2023 को इनवेस्ट यूपी से मिले ई-मेल के अनुसार 21 सेवाओं को निवेश मित्र पोर्टल पर लाइव की जा चुकी है। इस बदलाव के चलते 13 सितंबर से इन सेवाओं को लेकर होने वाले आवेदन निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
यह सुविधा अब होगी बंद
जनसुविधा केंद्र व pis.mynoida.in/Account/Login के माध्यम से होने वाले आवेदन की सुविधा बंद कर दी जाएगी। अथॉरिटी के तीनों अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ वित्त नियंत्रक व ओएसडी को इस आदेश की कापी भेजी गई है। इस आदेश में लिखा गया है कि निवेश मित्र पोर्टल में मिलने वाले आवेदन की नियमित समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाती है,इसलिए समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आवश्यक है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…