उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कैलिफोर्निया में चोर की पिटाई करने वाले सिख युवक के खिलाफ मामला
Updated on
07-08-2023 02:09 PM
कैलिफोर्निया: आपने कहावत तो सुनी होगी 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे,' अमेरिका में कहावत को सच करने की कवायद शुरू हो गई है। यहां पर पिछले दिनों एक स्टोर में चोरी करने की कोशिशें करते चोर को सिख युवक ने जमकर डंडे से पीटा था। लोगों ने उस युवक की काफी तारीफ की और वीडियो को भी खूब शेयर किया। लेकिन अब यही पिटाई उस युवक के लिए मुसीबत में तब्दील होती नजर आ रही है। वीडियो बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया का था और पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है। कैलिफोर्निया पुलिस के इस फैसले की आलोचना हो रही है और उसके रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पहले भी लूट चुका था स्टोर वीडियो कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में स्थित सिख-7 इलेवन स्टोर का था। स्टोर के सिख मालिक और स्टोर के एक कर्मचारी ने स्टोर को लूटने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति की डंडे पिटाई की थी। इस घटना का वीडियो पास में मौजूद एक व्यक्ति ने बनाया था और फिर यह वायरल हो गया। पुलिस अब सिख 7-इलेवन कर्मचारियों की तरफ से उस चोर पर हुए हमले की जांच कर रही है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि चोर स्टोर के मालिक को हथियार से डरा- धमका रहा था। बताया जा रहा है कि चोर ने पहले भी दो बार लूट की थी।
'अपराधियों का भविष्य' स्टॉकटन पुलिस का कहना है कि उनके पास स्टोर से ही किसी का कॉल आया था और तब उन्होंने मामले की जांच का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद लोगों का कहना है कि स्टोर कर्मचारी भविष्य में अपना बचाव करने के बारे में भी दो बार सोचेंगे। साफ है कि आने वाले समय अपराधियों का है। जो क्लिप आई उसमें लुटेरे को बिलिंग काउंटर के पीछे चलते हुए देखा जा सकता है। वह सिगरेट, सिगार और बाकी चीजों खासतौर पर तंबाकू प्रॉडक्ट्स को डस्टबिन में डालते हुए नजर आता है।
चोर की हुई पिटाई वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने स्टोर पर मौजूद कर्मियों से कहा, 'बस उसे जाने दो। ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप कर सकें। वो कुछ नहीं करेंगे जा रहे हैं।' चोर मना करने के बाद भी चोरी जारी रखता है और एक व्यक्ति उसे जमीन पर गिरा देता है। इतने में एक सिख व्यक्ति डंडा लेकर आता है और उसे पीटने लगता है। सिख व्यक्ति ने उसे इतना पीटा के वह दर्द से चिल्लाने लगता है और उसे छोड़ने की अपील करने लगता है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…