संतकबीरनगर में तीन तलाक को लेकर पति ने किया विवाद, फिर कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को मौत के घाट उतारा
Updated on
07-10-2023 01:43 PM
संतकबीरनगर: यूपी के संतकबीरनगर में पति-पत्नी की आपसी विवाद में पति ने पत्नी के गर्दन और चेहरे पर कुल्हाड़ी से पार कर मौत की नींद सुला दिया। वहीं घटना में बीच बचाव करने गए 20 वर्षीय बेटे पर वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल बेटे को इलाज के लिए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटना तीन तलाक को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी से शुरू हुई जो बाद में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव करने गए 20 वर्षीय बेटे इसरार पर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सनकी पति सई मोहम्मद और उसकी पत्नी ताहरा खातून के बीच तीन तलाक की बात को लेकर कहा सुनी हुई।
कुल्हाड़ी से किया हमला
सई मोहम्मद ने अपनी 55 वर्षीय पत्नी ताहरा खातून पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आनन-फानन में लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ताहरा खातून ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना को अंजाम देकर मौके से आरोपी फरार है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…