चुनावी साल में गहलोत सरकार के खिलाफ मैदान में उतरी पार्टियां, BJP और BSP के साथ ही RLP ने भी तैयार किया यात्राओं का रोडमैप
Updated on
12-08-2023 12:45 PM
जयपुर: चुनावी साल में हर राजनीतिक दल अपनी पहुंच गांव-ढाणी तक बनाने के लिए रैलियों और यात्राओं का सहारा लेते हैं। हर क्षेत्रों में रैलियों और यात्राओं का आयोजन करके अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करते हैं। मकसद होता है, चुनाव के दौरान वे अच्छा प्रदर्शन कर सके। राजस्थान में इसी साल चुनाव है। लिहाजा पिछले कुछ महीनों से बीजेपी, कांग्रेस, आरएलपी और आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार चुनावी सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी, बसपा और आरएलपी ने अब प्रदेशभर में यात्राएं निकालने की तैयारी कर ली है। यात्रा का रोडमैप तैयार किया जा चुका है।
बसपा निकालेगी बहुजन अधिकार रथयात्रा
बहुजन समाज पार्टी प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। बसपा ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है। पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं और जल्द ही अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाएगा। पार्टी की ओर से अब प्रदेशभर में बहुजन अधिकार रथयात्रा निकाली जाएगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा का कहना है कि पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत कर कांग्रेस में शामिल होने वालों को पार्टी में कतैई वापस नहीं लिया जाएगा। रथयात्रा के जरिए पार्टी की विचारधारा को गांव ढाणी तक पहुंचाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बसपा से जोड़ा जाएगा।
बीजेपी निकालेगी परिवर्तन यात्रा
प्रदेश सरकार के खिलाफ हाल ही में बीजेपी ने जन आक्रोश यात्रा निकाली थी। प्रदेश की कानून व्यवस्था, पेपर लीक और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा गया था। राजधानी जयपुर में दो तीन बाद बड़े विरोध प्रदर्शन भी किए गए। अब पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाले जाने का प्लान बना है। परिवर्तन यात्रा के जरिए बीजेपी सरकार के कारनामों को जनता के बीच जाकर उजागर करेगी।
बेनीवाल का दावा - तीसरे मोर्चा ही विकल्प
लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी तीसरे मोर्चे के रूप में ताल ठोक रही है। पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का दावा है कि प्रदेश की जनता बीजेपी और कांग्रेस से तंग आ चुकी है। दोनों ही पार्टियां बारी बारी से जनता को लूट रहे हैं। ऐसे में अब आरएलपी ही जनता से समक्ष तीसरा विकल्प है। बेनीवाल ने जून में राजस्थान के अलग अलग जिलों में 8 बड़ी रैलियां निकाली। अब एक बार फिर से प्रदेशव्यापी यात्रा का रोडमैप तैयार किया गया है। पिछले चुनावों में आरएलपी के तीन विधायक बने थे। कई स्थानों पर आरएलपी के प्रत्याशियों ने 40 से 50 हजार वोट प्राप्त किए थे। ऐसे में इस बार बेनीवाल सत्ता में आने का दावा ठोक रहे हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…