'महारागनी' की पहली झलक में 'वंडर वुमन' बनीं काजोल ने गुंडों को चखाया है मजा, प्रभु देवा का खौफनाक अवतार
Updated on
28-05-2024 05:42 PM
काजोल और प्रभु देवा की फिल्म 'माहारागनी: क्वीन ऑफ क्वीन' की पहली झलक सामने आई है, जिसमें काजोल ने धमाके भरी एंट्री मारी है और वहीं प्रभुदेवा भी अपने खूंखार अंदाज से दर्शकों में खौफ जगाते दिख रहे हैं। फिल्म की झलक सामने आते ही लोग इसे लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं और काजोल की जबरदस्त एक्टिंग की तारीफें कर रहे हैं।
काजोल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'महारागनी: क्वीन ऑफ क्वींस' की पहली झलक शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए इसे आप लोगों के साथ शेयर करने को लेकर उत्साहित हूं। महारागनी यानी रानियों की रानी। जरा ठहरिए और आप भी इसका मजा लीजिए, उम्मीद है कि आप लोगों को ये पसंद आएगा। तेज उप्पलपति द्वारा निर्देशित।' इस झलक को देखकर लोग जमकर तारीफें कर रहे हैं। लोगों ने कहा है- अब इस फिल्म के लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा। कुछ लोगों ने काजोल की तारीफ करते हुए - वंडर वुमन पावर लिखा है। काफी लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर मूवी करार दे दिया है।
अंत में होती है काजोल की धांसू एंट्री
इस फिल्म 'महारागनी: क्वीन ऑफ क्वींस' की शुरुआत होती है प्रभु देवा से। इसी के बाद संयुक्ता मेनन कार स्टंट सीन के दिखती हैं। वहीं फिल्म के इस वीडियो में नसीरुद्दीन शाह की झलक भी है। इसके बाद अंत में होती है काजोल की धांसू एंट्री, जो मां दुर्गा पूजा के जश्न के बीच सामने आती हैं। काजोल दुर्गा अवतार में दुश्मनों का संहार करती दिख रही हैं। इस दौरान काजोल का डायलॉग कुछ ऐसा है जिसमें वह कहती है, 'मां सरस्वती का ज्ञान, मां लक्ष्मी की समृद्धि, मां दुर्गा का दम, इतना सब कुछ होने के बाद भी डरना पड़े...फुल टू देसी।'
'आली रे आली महारागनी आली'
काजोल की इस फिल्म का ये वीडियो अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और लिखा है, 'आली रे आली महारागनी आली।'
5 भाषाओं में रिलीज होगी ये फिल्म
बावेजा स्टूडियोज और ई7 एंटरटेनमेंट्स की एक्शन फिल्म है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जिशु सेनगुप्ता और आदित्य सील भी नजर आ रहे हैं। इस पैन इंडिया फिल्म को मेकर्स हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज करेंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…