चौथे हफ्ते में एल्विश ने फुकरा इंसान का निकाला तेल, अविनाश और फलक का काम न आया लव एंगल
Updated on
20-07-2023 02:35 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' में जबसे वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, शो की रौनक ही बदल गई है। यूट्यूबर एल्विश यादव और एक्ट्रेस आशिका भाटिया शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आए। लेकिन एल्विश ने पहले ही हफ्ते जो धूम मचाई है, उससे तो सीधे सीधे अभिषेक मल्हान को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। फिलहाल 'बिग बॉस ओटीटी 2' कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी सामने आ चुकी है। जहां सीधे-सीधे अभिषेक मल्हान को तगड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। आइए दिखाते हैं चौथे हफ्ते में किस कंटेस्टेंट्स ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की।
चौथा हफ्ता, वाइल्ड कार्ड एंट्री की वजह से काफी एंटरटेनिंग रहा। जहां शो सुस्त पड़ने लगा तो मेकर्स ने दो नए तड़कते-भड़कते कंटेस्टेंट्स को शो में शामिल कर दिया। Elvish Yadav वो घर के सदस्य हैं जो पूरा हफ्ता अपने देसी अंदाज और खुलकर बोलने की वजह से छाए रहे। जिसका सीधा असर उनके ही दोस्त और यूट्यूबर फुकरा इंसान (Abhishek Malhan) पर देखने को मिला।
किसने मारी बाजी और किसे मिली मात
Bigg Boss OTT 2 Contestants Popularity Ranking: 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, एल्विश यादव इस हफ्ते नंबर वन पर रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा दर्शकों का दिल जीता। वहीं दूसरे नंबर पर अभिषेक मल्हान, तीसरे पर मनीषा रानी और चौथे पर आशिका भाटिया रहीं।
फलक और अविनाश का लव एंगल भी नहीं आया काम?
'बिग बॉस ओटीटी 2' कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी लिस्ट में तगड़ा झटका Avinash Sachdev और Falaq Naaz को लगा है। दोनों का लव एंगल भी लगता है, फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि अविनाश सचदेव 9वें नंबर पर तो फलक नाज 10वें नंबर पर हैं। वहीं दोनों की दोस्त जिया शंकर पांचवे नंबर पर हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 2' के टॉप 10 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
1. एल्विश यादव 2. अभिषेक मल्हान 3. मनीषा रानी 4. आशिका भाटिया 5. जिया शंकर 6. जद हदीद 7. पूजा भट्ट 8. बेबिका ध्रुवे 9. अविनाश सचदेव 10. फलक नाज
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…