Select Date:

आजाद भारत के इतिहास में वो 3 वित्‍त मंत्री जो नहीं पेश कर सके आम बजट, वजह दिलचस्‍प थी

Updated on 28-01-2023 07:08 PM
नई दिल्‍ली: बजट 2023 की उलटी गिनती शुरू हो गई है। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को इसे पेश करेंगी। हर किसी को इसका बेसब्री से इंतजार है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट होगा। ऐसे में लोगों को उम्‍मीद है कि इसमें कई लोकलुभावन घोषणाएं हो सकती हैं। य‍ह सीतारमण का चौथा बजट होगा। सबसे ज्‍यादा 10 बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है। हालांकि, आजाद भारत के इतिहास में कुछ नाम ऐसे भी हैं जो वित्‍त मंत्री तो बने, लेकिन बजट पेश नहीं कर सके। इसका एक कारण छोटा कार्यकाल था या फिर उनकी जगह तत्‍कालीन प्रधानमंत्री ने बजट पेश कर दिया। इनमें क्षितिज चंद्र नियोगी, हेमवती नंदन बहुगुणा और नारायण दत्‍त तिवारी का नाम शामिल है।
नियोगी देश के दूसरे वित्‍त मंत्री थे। उन्‍होंने आरके शणमुखम शेट्टी की जगह ली थी। यह और बात है कि नियोगी ने सिर्फ 35 दिन बाद ही अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। ऐसे में उनके पास बजट पेश करने का मौका आया ही नहीं। वह पहले वित्‍त आयोग के चेयरमैन थे। 1888 में जन्‍मे नियोगी संविधान सभा के भी सदस्‍य थे। वह नेहरू की पहली कैबिनेट के सदस्‍य भी थे। 1948 में उन्‍होंने अपने पद से इस्‍तीफा दिया था।
हेमवती नंदन बहुगुणा को भी नहीं मिला बजट पेश करने का मौका
हेमवती नंदन बहुगुणा का नाम भी उन वित्‍त मंत्रियों में शामिल है जो वित्‍त मंत्री तो बने लेकिन यूनियन बजट पेश नहीं किया। इस बार भी छोटा कार्यकाल कारण रहा। बहुगुणा 1979 में तत्‍कालीन इंदिरा सरकार में साढ़े पांच महीने की अवधि के लिए वित्‍त मंत्री बने थे। इस अवधि में बजट नहीं पड़ा। वह बिना बजट पेश किए ही पद से हट गए थे। हेमवती नंदन बहुगुणा दो बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे।
नारायण दत्‍त तिवारी की जगह राजीव ने पेश क‍िया था बजट
वित्‍त मंत्री बनने के बावजूद आम बजट न पेश कर पाने वालों की लिस्‍ट में नारायण दत्‍त तिवारी का भी नाम आता है। एनडी तिवारी अपने जमाने के दिग्‍गज नेता थे। तीन बार वह उत्‍तर प्रदेश के सीएम बने। वह उत्‍तराखंड के तीसरे मुख्‍यमंत्री थे। तिवारी आंध्रप्रदेश के राज्‍यपाल भी रहे। 1987-88 में नारायण दत्‍त तिवारी वित्‍त मंत्री बने थे। तब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। उस समय नारायण दत्‍त तिवारी की जगह तत्‍कालीन प्रधानमंत्री ने बजट पेश किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। कई लोगों की शिकायत है कि E20 से गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है और…
 20 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
 20 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से…
 20 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की…
 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
Advt.